सेशेल्स में पीएम मोदी से मुलाकात पर प्रवासी भारतीयों ने जताई खुशी, कहा-ये जीवन का यादगार पल

विक्टोरिया, 29 मई . Prime Minister Narendra Modi ने Monday को सेशेल्स दौरे पर विक्टोरिया स्थित पीस पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की. उन्होंने वहां मौजूद प्रवासी भारतीयों से भी बातचीत की. Prime Minister से बातचीत के बाद प्रवासी भारतीयों ने समाचार एजेंसी से बातचीत में अपने अनुभव साझा किए.

जम्मू-कश्मीर की रहने वाली आंचल महाजन ने कहा कि सेशेल्स ने अपनी आजादी के 50 साल पूरे किए हैं. इस दौरान सेशेल्स, India और मॉरिशस के रिश्तों को बनाकर रखा गया. हमारे लिए यहां पर मौजूद रहना खुशी का विषय रहा. मैंने अपने 17 महीने और 7 साल के बच्चों को अपने देश के नेता से रूबरू कराया, क्योंकि मेरी बच्ची का जन्म मॉरिशस में हुआ. Prime Minister के इस दौरे से आगामी दिनों में India और सेशेल्स के दौरे के बीच रिश्ते प्रगाढ़ होंगे.

वहीं, मूल रूप से Himachal Pradesh की रहने वाली रिता कुमार ने भी Prime Minister Narendra Modi के सेशेल्स दौरे को अपने जीवन का सुखद एहसास बताया. उनके मुताबिक, हम यहां पर Prime Minister से मिलने आए, हमें बहुत अच्छा लगा. सेशेल्स की आजादी को 50 साल हो चुके हैं. India और सेशेल्स के बीच रिश्ते मजबूत रहे हैं.

उधर, एक युवक ने बताया कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि Prime Minister सेशेल्स के दौरे पर आएंगे. Prime Minister के इस दौरे से आगामी दिनों में India और सेशेल्स के बीच रिश्ते प्रगाढ़ होंगे.

तमिलनाडु की अभियारणी रामास्वामी ने भी Prime Minister के सेशेल्स दौरे के रेखांकित किया. उनके मुताबिक, Prime Minister मौजूदा समय में बेहद ही प्रभावशाली नेता हैं. Prime Minister ने India के रिश्तों को दूसरों देशों के साथ नया आकार देने में अहम भूमिका निभाई है. मुझे विश्वास है कि आगामी दिनों में Prime Minister के इस दौरे से दोनों ही देशों के बीच सकारात्मक नतीजे निकलकर सामने आएंगे.

वहीं, एक युवक ने Prime Minister मोदी से मिलने के अनुभव के बारे में भी बताया. युवक के मुताबिक, मुझे Prime Minister से मिलकर बहुत अच्छा लगा. हम यहां पर 8-10 साल से रह रहे हैं, इसलिए मुलाकात भी हो गई अन्यथा अगर India में रहते तो मुलाकात की संभावना ही पैदा नहीं हो पाती. हमने Prime Minister को स्पर्श भी किया. यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है. यहां लोग कम थे, इसलिए मुलाकात हो गई.

उधर, एक अन्य युवक यशवंत ने भी Prime Minister Narendra Modi से मिलने की खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि मुझे Prime Minister से मिलकर बहुत अच्छा लगा. मैं बहुत खुश हूं. इस खुशी को शब्दों में जाहिर नहीं कर सकता.

एक युवक सत्या ने कहा कि हमें Prime Minister Narendra Modi से मिलकर बहुत अच्छा लगा. कभी सोचा भी नहीं था कि मुलाकात हो पाएगी. अगर India में रहते, तो कभी मिल ही नहीं पाते, लेकिन हम सेशेल्स में रह रहे हैं तो हमारी मुलाकात भी हो गई. हमें Prime Minister से मिलकर बहुत खुशी हुई.

भक्तरदन पास ने कहा कि हमें Prime Minister मोदी से मिलकर बहुत अच्छा लगा. उन्हें सेशेल्स आए तीन दिन हो चुके थे. ऐसी स्थिति में हमारी उनसे मुलाकात काफी सुखद रही. मैं काफी उत्साही था कि कब Prime Minister से मुलाकात होगी. कल भी मैंने उनके कार्यक्रम में शामिल होने गया था. Prime Minister की वजह से ही यहां पर हम भारतीयों को अब सम्मान मिल रहा है.

वहीं, Odisha के मकर चंद प्रधान ने भी Prime Minister Narendra Modi से अपने मुलाकात का अनुभव साझा किया. उनके मुताबिक, Prime Minister मोदी से मिलकर हमें बहुत अच्छा लगा. मैं पिछले चार दिनों से इंतजार कर रहा था कि कब Prime Minister से मुलाकात करूं. आज जाकर मेरी मुलाकात Prime Minister से हुई.

अविनाश ने भी Prime Minister मोदी से हुई अपनी मुलाकात का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि मुझे Prime Minister से मिलकर अच्छा लगा. India में तो उनसे मुलाकात करना मुश्किल था. मैं तीन दिन से इस बात का इंतजार कर रहा था कि कब Prime Minister से मिलने का मौका मिले. Prime Minister के नेतृत्व में India मजबूत हुआ है.

उत्तर प्रदेश के राहुल कुशवाहा ने भी Prime Minister मोदी से हुई अपनी मुलाकात को रेखांकित किया. उनके मुताबिक, Prime Minister के इस दौरे से India और सेशेल्स के बीच रिश्ते प्रगाढ़ हुए हैं. India ने सेशेल्स 1.75 बिलियन डॉलर गिफ्ट में भी दिए हैं. इसके अलावा, कई जहाज भी सेशेल्स भी दिए गए हैं, ताकि दोनों देशों के बीच रिश्ते मजबूत हों.

अरुण मिश्रा ने कहा कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में India तेजी से आगे बढ़ रहा है. इस दौरान हम सभी लोगों को Prime Minister से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. मुझे विश्वास है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में India और सेशेल्स के बीच रिश्ते प्रगाढ़ होंगे.

एक युवती ने कहा कि यह Prime Minister मोदी से दूसरी मुलाकात है. इससे पहले मेरी उनसे मुलाकात 2015 में हुई थी. उस समय में मैं छोटी थी, लेकिन आज मुझे उनसे मिलकर अच्छा लगा. उनसे हमें एक ऐसी ऊर्जा प्राप्त हुई, जिससे वो पूरे देश के लोगों को प्रेरित करने का काम करते हैं. इसके अलावा, Prime Minister राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने पीस पार्क भी आए थे.

नरेंद्र राघवानी ने कहा कि हमें भी Prime Minister मोदी से मिलकर अच्छा लगा. उन्होंने पीस पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी. यहां लोग महात्मा गांधी का बहुत सम्मान करते हैं. अब हम भारतीयों का सम्मान बढ़ा है.

एसएचके/वीसी

Leave a Comment