
नई दिल्ली, 29 जून . Union Minister बीएल वर्मा ने Prime Minister Narendra Modi की सेशेल्स यात्रा, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के कांग्रेस पर हमले, पश्चिम बंगाल में प्रस्तावित यूसीसी बिल और राम मंदिर चंदे से जुड़े विवाद पर अखिलेश यादव की टिप्पणी पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की.
Union Minister बीएल वर्मा ने समाचार एजेंसी से बातचीत के दौरान Prime Minister Narendra Modi की सेशेल्स यात्रा को ऐतिहासिक बताया. उन्होंने कहा कि देशभर के राष्ट्र पीएम मोदी को सर्वोच्च सम्मान देने का काम कर रहे हैं. यह खुद में एक रिकॉर्ड है. यह महज Prime Minister मोदी का सम्मान नहीं, बल्कि देश के 140 करोड़ जनता का सम्मान है. यह हमारे देश के लिए गौरव की बात है.
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के कांग्रेस पर हमले का बीएल वर्मा ने समर्थन किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी कभी परिवार से आगे नहीं बढ़ पाई. Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में नेशन फर्स्ट की भावना से भारतीय जनता पार्टी काम करती है. वहीं कांग्रेस गांधी परिवार से ऊपर नहीं उठ पाती है.
पश्चिम बंगाल में प्रस्तावित यूसीसी बिल को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी को बहुत शुभकामनाएं देना चाहता हूं. वह पश्चिम बंगाल की जनता के हितों को ध्यान में रखकर ताबड़तोड़ फैसले ले रहे हैं. यूसीसी बिल बड़ा फैसला है, मैं सीएम को बधाई देता हूं.
Union Minister ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर चढ़ावे से जुड़े विवाद पर Samajwadi Party प्रमुख अखिलेश यादव की टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की. उन्होंने कहा कि सपा नेता अखिलेश यादव ने लगातार राम मंदिर का विरोध किया है. उन्होंने श्रीराम में आस्था को हमेशा नकारने का काम किया है.
उन्होंने कहा कि सपा Government में निहत्थे कारसेवकों पर गोली चलाई गई. ऐसे में मंदिर में चढ़ावे पर टिप्प्णी करने का कोई हक नहीं है. चढ़ावा मामले की जांच एसआईटी कर रही है. दोषियों पर कार्रवाई जरूर होगी.
–
एएसएच/वीसी