मध्य प्रदेश: प्रह्लाद जोशी ने 950 मेगावाट सौर परियोजनाओं का किया उद्घाटन, सीएम मोहन यादव भी रहे मौजूद

Bhopal , 29 जून . केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने Monday को कहा कि Madhya Pradesh तेजी से India के प्रमुख नवीकरणीय ऊर्जा केंद्रों में से एक बनता जा रहा है.

उन्होंने यह बात Chief Minister मोहन यादव के साथ Madhya Pradesh के नीमच और शाजापुर जिलों में दो बड़े सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करते हुए कही. उन्होंने राज्य से स्वच्छ ऊर्जा क्षमता को और बढ़ाने की अपील भी की.

जोशी ने कहा कि राज्य द्वारा 2.14 रुपए प्रति यूनिट की दर पर सौर ऊर्जा उपलब्ध कराना एक ऐतिहासिक उपलब्धि है. उन्होंने कहा कि 500 मेगावाट नीमच सोलर पार्क और 450 मेगावाट शाजापुर सोलर पार्क का चालू होना India के हरित ऊर्जा परिवर्तन में एक बड़ा कदम है.

करीब 2,080 करोड़ रुपए की लागत से बने इन दोनों प्रोजेक्ट्स से Madhya Pradesh की नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन क्षमता मजबूत होगी.

उन्होंने कहा, ”Madhya Pradesh देश में सबसे सस्ती सौर बिजली 2.14 रुपए प्रति यूनिट की दर पर दे रहा है, यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है और राज्य की सस्ती व स्वच्छ ऊर्जा के प्रति प्रतिबद्धता को दिखाता है.”

Union Minister ने कहा कि राज्य को अगले दो वर्षों में 10 गीगावाट पवन ऊर्जा क्षमता का लक्ष्य रखना चाहिए.

उन्होंने मुरैना के 440 मेगावाट सोलर-प्लस-स्टोरेज प्रोजेक्ट और नीमच के गांधी सागर पंप्ड स्टोरेज प्रोजेक्ट का भी जिक्र किया और कहा कि ये परियोजनाएं सस्ती और भरोसेमंद बिजली सुनिश्चित करेंगी.

Chief Minister मोहन यादव ने कहा कि राज्य Government Madhya Pradesh को स्वच्छ और टिकाऊ ऊर्जा उत्पादन में देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है.

उन्होंने कहा कि राज्य निवेश आकर्षित करने और रोजगार सृजन पर भी ध्यान दे रहा है.

Chief Minister ने कहा, ”हमारा लक्ष्य हरित विकास है. Madhya Pradesh बिजली उत्पादन में आत्मनिर्भर बन चुका है और अब यह स्वच्छ, सस्ती और टिकाऊ ऊर्जा में देश का अग्रणी राज्य बनने की ओर बढ़ रहा है.”

उन्होंने कहा कि नीमच जिला नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में तेजी से उभर रहा है. यहां पहले से 675 मेगावाट सौर क्षमता संचालित है.

इसके अलावा 1,952 मेगावाट से अधिक क्षमता की परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं.

दोनों नेताओं ने 1,553.98 करोड़ रुपए की औद्योगिक और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का भी उद्घाटन और शिलान्यास किया.

इनमें 1,200 करोड़ रुपए से अधिक निवेश वाली सोलर ग्लास मैन्युफैक्चरिंग यूनिट भी शामिल है.

इसके अलावा नीमच जिले में लगभग 160 करोड़ रुपए के 98 विकास कार्यों का भी उद्घाटन या शुभारंभ किया गया.

अधिकारियों ने बताया कि 550 मेगावाट का आगर सोलर पार्क भी निर्माणाधीन है.

एएमटी/डीकेपी

Leave a Comment