सोपोर पुलिस ने पांच और उपद्रवियों को किया गिरफ्तार, 13 की हुई पहचान

सोपोर, 15 अप्रैल . सोपोर कस्बे में स्थित Governmentी गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में हाल ही में हुए छात्र प्रदर्शन में शामिल होकर उपद्रव मचाने वालों के खिलाफ Police की कार्रवाई जारी है. सोपोर Police ने रातभर चले छापों के दौरान पांच और उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है.

दरअसल, एक छात्रा ने शिक्षक पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था. आरोपों के बाद सोपोर शहर में छात्रों ने शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया था. उपद्रवियों ने छात्रों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन में घुसपैठ की और कानून-व्यवस्था बिगाड़ी. उपद्रवियों ने तोड़फोड़ भी की, जिससे सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचा. सोपोर Police इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है.

Police ने 13 और उपद्रवियों की पहचान कर ली है और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं. छापे और तलाशी अभियान तब तक जारी रहेंगे जब तक कि इन सभी तत्वों को न्याय के कटघरे में नहीं लाया जाता. सोपोर Police ने दोहराया कि वह किसी भी व्यक्ति को संवेदनशील परिस्थितियों का फायदा उठाकर सार्वजनिक शांति भंग करने की अनुमति नहीं देगी. अव्यवस्था फैलाने में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कड़ी और कानूनी कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा.

सोपोर Police ने शांति और व्यवस्था बनाए रखने में सोपोर की जनता द्वारा दिए जा रहे निरंतर सहयोग और समर्थन की सराहना की है. इसके साथ ही सभी नागरिकों से सतर्क रहने और एजेंसियों का सहयोग देने की अपील की है. इसके पहले Tuesday को Police ने 25 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया था.

सोपोर के वरिष्ठ Police अधीक्षक (एसएसपी) इफ्तिखार तालिब के मुताबिक छात्रा के आरोपों के बाद शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. संयुक्त शिक्षा निदेशक को जांच करने के लिए जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है और उन्हें 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है.

सोपोर के अतिरिक्त उपायुक्त एस.ए. रैना ने बताया कि Governmentी उच्च माध्यमिक विद्यालय, लड़कों के उच्च माध्यमिक विद्यालय और Governmentी डिग्री कॉलेज सोपोर में शैक्षणिक गतिविधियां 15 अप्रैल से 18 अप्रैल तक स्थगित रहेंगी. उत्पीड़न के आरोपों को लेकर हुए विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर इलाके में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियाती कदम के तौर पर यह निर्णय लिया गया है.

ओपी/पीएम

Leave a Comment