राष्ट्रपति मुर्मू की जीवन यात्रा प्रेरणास्पद, उनकी मेजबानी के लिए धन्यवाद: ली जे म्युंग

New Delhi, 21 अप्रैल . दक्षिण कोरिया के President ली जे म्युंग President द्रौपदी मुर्मू के आतिथ्य से गदगद हुए. Monday रात राजकीय भोज का आयोजन President भवन में किया गया था. ली ने social media प्लेटफॉर्म पर एक तस्वीर के साथ लंबे चौड़े पोस्ट में अपनी भारतीय समकक्ष की जीवन यात्रा को प्रेरक बताया.

उन्होंने एक्स पर लिखा कि Monday शाम, India की President द्रौपदी मुर्मू की ओर से आयोजित रात्रिभोज में शामिल होकर मैंने अच्छा समय बिताया.

ली ने President मुर्मू के जीवन का संक्षिप्त वर्णन करते हुए आगे लिखा, “मैं President मुर्मू की जीवन यात्रा से बहुत प्रेरित हुआ—एक ऐसी यात्रा जो सामाजिक बाधाओं और व्यक्तिगत कठिनाइयों पर विजय पाने और स्वयं को अपने समुदाय तथा वंचितों की सेवा के लिए समर्पित करने की कहानी है. मैं यह महसूस कर सका कि आज India जिस आत्मविश्वास का प्रदर्शन करता है, वह सीधे तौर पर President के साहस और दूरदृष्टि का परिणाम है.”

दक्षिण कोरियाई President ने कहा कि दोनों देशों में संभावनाएं असीम हैं. उन्होंने उम्मीद जताई, “भविष्य में, हम राजनीति और अर्थशास्त्र के दायरे से आगे बढ़कर, एक-दूसरे के दृढ़ भागीदार के रूप में आगे बढ़ेंगे और मिलकर एक साझा भविष्य का निर्माण करेंगे.”

अपनी पोस्ट के आखिर में उन्होंने President मुर्मू और India की जनता के आत्मीय आतिथ्य के लिए गहरी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए हिंदी में ‘धन्यवाद’ लिखा.

इससे पहले President कार्यालय की ओर से एक्स पर एक वीडियो क्लिप पोस्ट की गई. इसमें आतिथ्य सत्कार और राजकीय भोज की झलक है. दोनों राष्ट्राध्यक्षों का संबोधन, जिसमें द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दिखती है.

बता दें, कि India दौरे पर आए दक्षिण कोरिया के President ली जे-म्युंग ने Monday को Prime Minister Narendra Modi और President द्रौपदी मुर्मू से विशेष मुलाकात की. President और Prime Minister ने ली जे-म्युंग का राष्ट्रीय राजधानी में भव्य स्वागत किया.

इस दौरान President द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि India दक्षिण कोरिया के साथ एआई, सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स और स्वच्छ ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में व्यापार और सहयोग बढ़ाने के लिए तत्पर है. दोनों देश हरित तकनीक और औद्योगिक साझेदारी को मजबूत कर युवाओं के लिए नए अवसर बनाने और 2030 तक व्यापार बढ़ाने पर सहमत हुए हैं.

केआर/

Leave a Comment