महाराष्ट्र: पालघर में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, हादसे में दो मजदूरों की मौत

पालघर, 21 अप्रैल . Maharashtra के पालघर में एक बड़ा हादसा हुआ है. यहां एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. यह घटना वाडा तालुका के अंतर्गत कोणसई गांव में Tuesday दोपहर को घटी. जानकारी के अनुसार यहां एक अवैध रूप से संचालित सुतली बम निर्माण इकाई में जोरदार धमाका हुआ, जिससे पूरा इलाका थर्रा उठा. हादसे में मरने वाले दोनों लोग मजदूर बताए जा रहे हैं और पटाखा फैक्ट्री में काम करते थे. जबकि 4 से 5 अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

जिला पालघर आपदा प्रबंधन अधिकारी विवेकानंद कदम ने बताया कि यह विस्फोट लगभग दोपहर 12:00 बजे एक पुराने फार्महाउस में बनाए गए टीन शेड के अंदर हुआ, जहां सुतली बम तैयार किए जा रहे थे. विस्फोट इतना जोरदार था कि आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई. घटना में घायल मजदूरों को तुरंत वाडा ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. इनमें से 3 घायलों को अस्पताल, वाडा में भर्ती किया गया है, जबकि एक गंभीर रूप से घायल मजदूर को भिवंडी ग्रामीण अस्पताल में रेफर किया गया है. घटनास्थल पर अग्निशमन दल, तहसीलदार, मुख्याधिकारी तथा Police प्रशासन की टीम पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है. अधिकारियों द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

उन्होंने बताया कि उक्त यूनिट 10 अप्रैल 2026 को नरेंद्र सिंह और उनके सहयोगी यादव द्वारा शुरू की गई थी. यहां पटाखे बनाने के लिए कच्चा माल मंगवाया जा रहा था और मजदूरों को रोजंदारी के आधार पर काम पर रखा गया था. स्थानीय स्तर पर इस यूनिट का संचालन और निगरानी योगेश दत्तात्रय मोकाशी द्वारा की जा रही थी. जामघर, कोणसई, पालसई और अलमान गांवों से मजदूरों को अस्थायी रूप से लाकर उन्हें काम सिखाया जा रहा था. यूनिट में प्रतिदिन करीब 32 मजदूर काम करते थे. फिलहाल एक मजदूर की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है. प्रशासन द्वारा यह भी जांच की जा रही है कि यूनिट वैध थी या अवैध रूप से संचालित की जा रही थी.

एमएस/

Leave a Comment