
New Delhi, 21 अप्रैल . कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने Tuesday को चेन्नई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान Prime Minister Narendra Modi के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया. उन्होंने Prime Minister मोदी को ‘आतंकवादी’ कह दिया. हालांकि, बाद में उन्होंने अपने बयान पर सफाई भी दी. इसी बीच, अब भाजपा नेताओं ने खड़गे के इस बयान को 140 करोड़ भारतीयों का अपमान बताया है.
Union Minister पीयूष गोयल ने ‘एक्स’ पोस्ट में कहा, “मुझे शर्म आती है कि कांग्रेस और डीएमके इतनी नीचता पर उतर आए हैं कि वे India की जनता द्वारा लोकतांत्रिक रूप से चुने गए Prime Minister का अपमान कर रहे हैं और उन्हें ‘आतंकवादी’ कह रहे हैं.”
“राहुल गांधी और एमके स्टालिन को Prime Minister के साथ-साथ India की उस जनता के इस घोर अपमान के लिए माफी मांगनी चाहिए, जिसने उन्हें वोट देकर सत्ता में पहुंचाया है.”
उन्होंने कहा कि कांग्रेस और डीएमके ने अपने इस बयान से 140 करोड़ भारतीयों को अपमानित किया है, जिसमें हमारे 8 करोड़ तमिल भाई-बहन भी शामिल हैं. यह अपवित्र गठबंधन, Prime Minister को निशाना बनाकर, असल में भारतीयों को ही आतंकवादी कह रहा है. उन्होंने आगे कहा कि Prime Minister पर इस तरह के निजी हमले उनके चुनावी भविष्य को नहीं बदल पाएंगे, जो उन लोगों के गुस्से के कारण पहले ही तय हो चुका है, जिन्होंने उनके कुशासन को झेला है.
Lok Sabha सांसद और भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि Prime Minister को आतंकी कहना कोई भूल नहीं है. अगर वह सफाई दे रहे हैं तो आप याद रखिए, ये कांग्रेस का जानबूझकर किया गया षड्यंत्र है. कुछ दिनों से हम सभी देख रहे हैं कि कांग्रेस के तमाम नेताओं समेत राहुल गांधी पीएम मोदी को लेकर किस तरह की अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अपने भाषणों में पीएम मोदी के लिए तू-तड़ाक की भाषा का इस्तेमाल करते हैं. आज तो हद हो गई, जब राहुल गांधी के कहने पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने Prime Minister को आतंकवादी कह दिया. ये वही पार्टी है, जो ओसामा बिन लादेन को ओसामा जी कहती है और बड़े-बड़े आतंकियों के साथ खड़ी रहती है. कांग्रेस जाकिर नाइक को शांति का दूत कहती है और पीएम मोदी को आतंकी.
–
पीएसके