लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से तीन की मौत, सीएम योगी ने तेजी से बचाव अभियान चलाने का दिया आदेश

Lucknow, 22 जून . Lucknow के अलीगंज इलाके के पुरानिया में Monday को एक कोचिंग सेंटर में आग लगने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई छात्र इमारत के अंदर फंस गए थे. Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने सीनियर अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने और तेजी से बचाव अभियान चलाने का आदेश दिया.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्स पोस्ट के माध्यम से घटना पर दुख जताया. उन्होंने लिखा, Lucknow में अग्नि दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद एवं हृदय विदारक है. मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें.

Police ने बताया कि घटनास्थल पर आठ दमकल गाड़ियां भेजी गईं और फायरमैन ने इमारत की दीवार तोड़कर फंसे हुए लोगों को निकाला, जिनमें 20 से अधिक छात्र भी शामिल थे.

एक छात्र के बड़े भाई शकील अहमद ने कहा, “मेरा छोटा भाई अंदर फंसा हुआ है. फोन पर उससे मिला आखिरी मैसेज यह था कि वह आग और धुएं से बचने के लिए वॉशरूम की तरफ भाग रहा है.”

जब फायरमैन आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे तो कुछ छात्रों को आग की लपटों से बचने के लिए ऊंची मंजिलों से कूदते हुए देखा गया. घायलों को किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया.

मौके पर उपChief Minister ब्रजेश पाठक भी पहुंचे. उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “अलीगंज के एक कोचिंग सेंटर में आग लग गई. हमारी प्राथमिकता सभी बच्चों को सुरक्षित निकालना है. ज्यादातर बच्चों को पहले ही निकाल लिया गया है. साथ के बच्चों के मुताबिक, 3-4 बच्चों ने खुद को वॉशरूम के अंदर बंद कर लिया था. फायर ब्रिगेड के लोग सबसे ऊपरी मंजिल पर पहुंच गए हैं; वहां कोई नहीं है. हर कमरे की तलाशी ली गई है और वॉशरूम भी चेक किए गए हैं. फायर ब्रिगेड के लोगों ने बगल वाले घर की दूसरी मंजिल की दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया. बहुत ज्यादा धुंए के कारण एग्जॉस्ट फैन लगाए गए हैं और हर कमरे की तलाशी का काम चल रहा है.”

उन्होंने कहा, “तलाशी अभियान पूरा होने के बाद हम पूरी जानकारी देंगे. हमारी प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि घायलों को अस्पताल में सही इलाज मिले और सभी को सुरक्षित निकाला जाए. कुछ बच्चे कूद गए. उन्हें चोटें आईं और उन्हें अस्पताल भेजा गया है.”

सीएम योगी ने स्थिति पर नजर रखी हुई है और अग्निशमन द्वारा चलाए जा रहे बचाव अभियान की लगातार जानकारी ले रहे हैं. Police ने बताया कि घटनास्थल पर फर्स्ट-एड देने और घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की एक टीम और छह एम्बुलेंस तैनात की गई है.

Chief Minister कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही सीएम योगी ने संबंधित अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने और स्थिति का जायजा लेने का निर्देश दिया.

सीएमओ अधिकारी ने कहा कि राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी जारी किए गए.

Chief Minister ने यह भी निर्देश दिया कि घायलों को तुरंत और पर्याप्त मेडिकल सुविधाएं दी जाएं.

सीएमओ अधिकारी ने कहा, “प्रशासन से कहा गया है कि वह हर स्तर पर सतर्क रहे और स्थिति पर लगातार नजर रखे. राहत और बचाव कार्यों की लगातार निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं.”

एससीएच/वीसी

Leave a Comment