राहुल गांधी ने तमिलनाडु के सीएम विजय को खास अंदाज में किया विश, बोले- ‘मैं साथ खड़ा हूं’

New Delhi, 22 जून . कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष (एलओपी) राहुल गांधी ने तमिलनाडु के Chief Minister जोसेफ विजय के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं. राहुल गांधी ने जोसेफ विजय को तमिलनाडु के लोगों के अधिकारों, सम्मान और आकांक्षाओं की रक्षा करने और राज्य की प्रगति के लिए मिलकर काम करने का भरोसा दिया.

एलओपी राहुल गांधी ने Monday को social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “तमिलनाडु के Chief Minister थिरु जोसेफ विजय को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. मैं आपके उत्तम स्वास्थ्य और आपके सभी प्रयासों में सफलता की कामना करता हूं. तमिलनाडु के लोगों के अधिकारों, सम्मान और आकांक्षाओं की रक्षा करने और राज्य की प्रगति के लिए मिलकर काम करने में मैं आपके साथ खड़ा हूं.”

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने लिखा, “तमिलनाडु के Chief Minister थिरु जोसेफ विजय को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. आपके प्रयास तमिलनाडु के लोगों की प्रगति और कल्याण को आगे बढ़ाते रहें. मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और सार्वजनिक जीवन में उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं.”

वहीं, वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष जगन मोहन रेड्डी ने भी जोसेफ विजय को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी. उन्होंने पोस्ट किया, “तमिलनाडु के Chief Minister विजय को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य और आपके सभी कार्यों में सफलता प्रदान करे.”

इससे पहले, Prime Minister Narendra Modi ने तमिलनाडु के Chief Minister जोसेफ विजय को जन्मदिन की बधाई दी और उनके लंबे व स्वस्थ जीवन की कामना की. पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, “तमिलनाडु के Chief Minister थिरु सी. जोसेफ विजय को जन्मदिन की बधाई. मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं.”

गौरतलब है कि जोसेफ विजय Actor से राजनेता बने हैं. उन्होंने 2024 में ‘तमिलगा वेट्री कझगम’ (टीवीके) पार्टी बनाई और औपचारिक रूप से राजनीति में प्रवेश किया. पार्टी ने 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन किया और राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी. टीवीके ने तमिलनाडु विधानसभा की 234 में से 108 सीटों पर विजय हासिल की.

बहुमत के आंकड़े से कम सीटें आने पर टीवीके ने कांग्रेस और अन्य दलों के साथ गठबंधन किया. इसके बाद जोसेफ विजय ने 10 मई को तमिलनाडु के Chief Minister के तौर पर शपथ ली.

डीसीएच/

Leave a Comment