पुलिस स्मृति दिवस: अमित शाह राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर शहीदों को देंगे श्रद्धांजलि, बाइक रैली को दिखाएंगे हरी झंडी

New Delhi, 21 अक्टूबर . केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह Wednesday को Police स्मृति दिवस के अवसर पर New Delhi के चाणक्यपुरी स्थित राष्ट्रीय Police स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. वे ‘नशे के खिलाफ लड़ाई’ के संदेश पर आयोजित एक देशव्यापी बाइक रैली को भी झंडा दिखाकर रवाना करेंगे.
आधिकारिक बयान के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान गृह मंत्री शहीदों को श्रद्धांजलि देने के अतिरिक्त उपस्थित जन समूह को संबोधित करेंगे. यह कार्यक्रम हॉट स्प्रिंग्स के शहीदों को समर्पित वेदिका पर माननीय गृह मंत्री की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित किए जाने के साथ संपन्न होगा.
पिछले वर्षों की तरह, इस साल भी Police शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए पूरे देश में ‘Police स्मृति दिवस’ मनाया जाएगा. मुख्य कार्यक्रम New Delhi के ‘राष्ट्रीय Police स्मारक’ में आयोजित किया जाएगा, जहां केंद्रीय सशस्त्र Police बलों और दिल्ली Police की एक संयुक्त परेड होगी.
परंपरा के अनुरूप, इस कार्यक्रम की अध्यक्षता गृह मंत्री अमित शाह करेंगे. इसमें गृह राज्य मंत्री, Police पृष्ठभूमि के सांसद, सीएपीएफ व सीपीओ प्रमुख और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे. कार्यक्रम में सेवानिवृत्त महानिदेशक, Police समुदाय के अधिकारी औप अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे.
बयान में बताया गया है कि शहीदों की स्मृति में 22 से 30 अक्तूबर के बीच कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें शहीदों के परिजनों को स्मारक पर आमंत्रित करना, Police बैंड डिस्प्ले, बाइक रैली, ‘शहीदों के लिए दौड़’, रक्तदान शिविर, बच्चों के लिए निबंध व चित्रकला प्रतियोगिताओं के आयोजन के साथ-साथ Police बल कर्मियों के बलिदान, शौर्य व सेवा को दर्शाने वाली वीडियो फिल्में दिखाना शामिल हैं. इस अवधि के दौरान सभी Police बलों की ओर से देश भर में इसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.
गौरतलब है कि 21 अक्टूबर, 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग क्षेत्र में सशस्त्र चीनी टुकड़ी के घात लगाकर किए हमले में Police के 10 वीर जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी. तब से हर साल 21 अक्टूबर Police स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है. Police कर्मियों की ओर से दिए गए बलिदान और राष्ट्रीय सुरक्षा व एकता बनाए रखने में Police की उत्कृष्ट भूमिका का सम्मान करते हुए Prime Minister ने Police स्मृति दिवस, 2018 के अवसर पर चाणक्यपुरी, नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय Police स्मारक देश को समर्पित किया था.
Wednesday को गृह मंत्री लगभग 90 राइडर्स की बाइक रैली को हरी झंडी दिखाएंगे, जो जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, Himachal Pradesh, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, Haryana, चंडीगढ़ व दिल्ली, केंद्रीय सशस्त्र बलों और कुछ केंद्रीय Police संगठनों से जुड़े हैं. ये सभी राइडर्स Gujarat के एकता नगर पहुंच कर 31 अक्टूबर को ‘एकता परेड-2026’ में शामिल होंगे.
–
डीसीएच/


