Skip to content
Thursday, 22 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

नोएडा: नशे की तस्करी के मामले में एक साल से फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

नोएडा: नशे की तस्करी के मामले में एक साल से फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

नोएडा, 22 अक्टूबर . गौतमबुद्धनगर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फेस-2 Police ने एक साल से फरार चल रहे 25 हजार रुपए के इनामी और वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. Police ने 22 अक्टूबर को मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को सेक्टर-80 के डी-ब्लॉक से पकड़ा. गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मोहम्मद शादाब उर्फ सोनू उर्फ शमशाद के रूप में हुई है.

Police के मुताबिक, आरोपी के कब्जे से एक अवैध चाकू भी बरामद किया गया है. Police के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त थाना फेस-2 में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज एक मामले में पिछले करीब एक वर्ष से वांछित चल रहा था. उसकी गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था. Police टीम आरोपी की तलाश में जुटी थी. इसी दौरान मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर उसकी लोकेशन के संबंध में जानकारी मिली.

इसके बाद Police ने कार्रवाई करते हुए उसे सेक्टर-80 के डी-ब्लॉक से गिरफ्तार कर लिया. Police के मुताबिक, मोहम्मद शादाब उर्फ सोनू उर्फ शमशाद आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है. उस पर दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में गांजा तस्करी जैसी आपराधिक घटनाओं में शामिल होने का आरोप है.

Police का कहना है कि आरोपी के खिलाफ थाना फेस-2 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है, जिसमें वह लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहा था. गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से एक अवैध चाकू मिलने के बाद आर्म्स एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया है. Police द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त मोहम्मद शादाब उर्फ सोनू उर्फ शमशाद पुत्र रहीसुद्दीन है. वह मुजफ्फरनगर जिले के खतौली थाना क्षेत्र के इस्लाम नगर का निवासी है. उसकी उम्र करीब 34 वर्ष बताई गई है और उसने नौवीं कक्षा तक पढ़ाई की है.

Police रिकॉर्ड के मुताबिक, अभियुक्त के खिलाफ थाना फेस-2, गौतमबुद्धनगर में दो मुकदमे दर्ज हैं. इनमें पहला मुकदमा अपराध संख्या 415/2025 है, जो एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत दर्ज किया गया था. इसी मामले में आरोपी वांछित चल रहा था.

दूसरा मुकदमा अपराध संख्या 489/2026 है, जो आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 के तहत दर्ज किया गया है. इस मामले का संबंध आरोपी के कब्जे से बरामद अवैध चाकू से है. Police की इस कार्रवाई में लंबे समय से फरार चल रहे इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी के कब्जे से बरामद चाकू को Police ने अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. मामले में Police रिकॉर्ड और दर्ज मुकदमों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

–

पीकेटी/डीकेपी

Share