Skip to content
Saturday, 24 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

हिमाचल में 2027 में भाजपा की सरकार बनने का अनुराग ठाकुर ने किया दावा, कांग्रेस की गारंटियों पर उठाए सवाल

हिमाचल में 2027 में भाजपा की Government बनने का अनुराग ठाकुर ने किया दावा, कांग्रेस की गारंटियों पर उठाए सवाल

शिमला, 22 अक्टूबर . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद अनुराग ठाकुर ने Himachal Pradesh में 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की Government बनने का दावा किया है. उन्होंने प्रदेश में स्थानीय निकायों और पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में भाजपा के प्रदर्शन का हवाला देते हुए कहा कि जनता ने स्पष्ट संकेत दिया है. उन्होंने कांग्रेस Government पर चुनावी गारंटियां पूरी नहीं करने और प्रदेश की वित्तीय स्थिति को लेकर भी निशाना साधा.

शिमला में मीडिया से बातचीत के दौरान अनुराग ठाकुर ने कहा कि चार नगर निगमों में से तीन में भाजपा, 12 जिला परिषदों में से 11 में भाजपा और पंचायती राज चुनावों में लगभग 80 प्रतिशत जीत का दावा पार्टी के पक्ष में जनता के रुझान को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि इन नतीजों से संकेत मिलता है कि 2027 में Himachal Pradesh में भाजपा की Government बनेगी.

उन्होंने ठियोग विधानसभा क्षेत्र का जिक्र करते हुए कहा कि वहां भी बड़ी संख्या में बीडीसी चेयरमैन, नगर पंचायत सदस्य, पंचायती राज संस्थाओं के प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्यों के चुनाव में भाजपा को जीत मिली है.

अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस की चुनावी गारंटियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि पार्टी अपने वादों को पूरा करने में विफल रही है. उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और Chief Minister सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का ‘खटाखट मॉडल’ अब खटारा हो गया है.

BJP MP ने प्रदेश की आर्थिक स्थिति को लेकर भी कांग्रेस Government को घेरा. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में वित्तीय अनुशासनहीनता और वित्तीय संकट की स्थिति स्पष्ट दिखाई दे रही है. उन्होंने दावा किया कि छोटे से Himachal Pradesh पर एक लाख 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज है और कर्ज चुकाने के लिए भी कर्ज लिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि राज्य Government के सामने वित्तीय प्रबंधन की चुनौती है.

अनुराग ठाकुर ने शिक्षण संस्थानों को बंद किए जाने और Governmentी पदों को समाप्त करने का भी आरोप लगाया. उन्होंने दावा किया कि पिछले चार वर्षों में हजारों शिक्षण संस्थान बंद किए गए और डेढ़ लाख पद समाप्त कर दिए गए. उन्होंने कहा कि कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की देनदारियां भी लंबित हैं. उन्होंने शिक्षा विभाग में 5,109 पद खाली होने का दावा करते हुए कहा कि राज्य में कर्मचारियों से जुड़ी देनदारियों का मुद्दा भी गंभीर है. उन्होंने इस दौरान 8,555 करोड़ रुपये की राशि का भी उल्लेख किया, हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि यह राशि किस मद की लंबित देनदारी से संबंधित है.

अनुराग ठाकुर ने चुनाव आयोग पर विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि जब Samajwadi Party के नेता अखिलेश यादव को पिछले चुनाव में अपेक्षित सीटें नहीं मिली थीं, तब विपक्ष ने चुनाव आयोग पर सवाल नहीं उठाए थे. उन्होंने दावा किया कि Lok Sabha चुनाव में रिकॉर्ड सीटें जीतने और अयोध्या में जीत मिलने के बाद भी विपक्ष ने आयोग पर सवाल नहीं उठाए.

उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष का एजेंडा चुनाव हारने की स्थिति में पहले से ऐसा माहौल बनाना है, जिससे हार का ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़ा जा सके. अनुराग ठाकुर ने विपक्ष के रुख की आलोचना करते हुए कहा कि चुनाव हारने से पहले बड़े स्तर पर प्रचार किया जाता है और बाद में हार के लिए चुनाव आयोग को जिम्मेदार ठहराया जाता है.

–

डीएससी

Share