Skip to content
Saturday, 24 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राजनीति,राष्ट्रीय

‘जेल में बंद व्यक्ति हमले की योजना नहीं बना सकता,’ टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले पर बोलीं सुप्रिया सुले

‘जेल में बंद व्यक्ति हमले की योजना नहीं बना सकता,’ टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले पर बोलीं सुप्रिया सुले

Mumbai , 22 अक्टूबर . Bollywood Actor टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाकर की गई गोलीबारी की घटना पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) की सांसद सुप्रिया ने प्रतिक्रिया दी है. हमले की जिम्मेदारी जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने ली है, जिसको लेकर सुप्रिया सुले ने Thursday को कहा कि जेल में बंद कोई भी व्यक्ति हमले की योजना नहीं बना सकता और फिर उसकी जिम्मेदारी लेकर उसे social media पर पोस्ट नहीं कर सकता.

सुप्रिया सुले ने कहा, “मुझे हैरानी हुई क्योंकि न्यूज चैनल और अखबार कहते हैं कि लॉरेंस बिश्नोई जेल में है. फिर भी, वह खुद पोस्ट कर रहा है और कह रहा है कि ‘मैं इसकी जिम्मेदारी लेता हूं.’ यह समझना मुश्किल है कि जेल के अंदर बैठा कोई व्यक्ति इस तरह जिम्मेदारी कैसे ले सकता है. यह बहुत उलझन में डालने वाली बात है. जिस तरह से सबको डराया-धमकाया जा रहा है, उसे देखते हुए हम इस बात की जांच की मांग करेंगे कि जेल के अंदर बैठा कोई व्यक्ति यह सब कैसे कर सकता है.”

Thursday को Mumbai Police की क्राइम ब्रांच इस मामले के सिलसिले में चार और आरोपियों, दो महिलाओं, राधा और बबीता, तथा कुणाल और सुमित, को ट्रांजिट रिमांड पर किला कोर्ट लेकर आई.

इस बीच, Police सूत्रों से पता चला है कि हमले से पहले आरोपियों ने Mumbai के पास एक जगह पर शूटिंग (गोली चलाने) का अभ्यास किया था. बताया जा रहा है कि अंधेरी के अपने होटल के कमरे में हथियार की जांच करते समय एक बार गोली गलती से चल भी गई थी (मिसफायर हो गया था).

खबरों के अनुसार, आरोपी असल में किसी और Bollywood सेलिब्रिटी को निशाना बनाना चाहते थे. हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब वे अपने पहले से तय टारगेट तक आसानी से नहीं पहुंच पाए तो उन्होंने टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाने का फैसला किया.

बताया जा रहा है कि टाइगर के प्रशंसकों द्वारा social media रील्स पर शेयर की गई जानकारी से आरोपियों को पता चला कि उस समय टाइगर के पास Police सुरक्षा नहीं थी. इसी बात को ध्यान में रखते हुए उन्होंने उसे निशाना बनाने का फैसला किया.

शुरुआती पूछताछ में यह भी सामने आया है कि टाइगर पर हमले का मकसद इंडस्ट्री में डर फैलाना था.

18 अक्टूबर की शाम को Mumbai के जुहू इलाके में मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों ने टाइगर पर गोलियां चलाईं, लेकिन वह बाल-बाल बच गए. इस हमले में Actor को तो कोई चोट नहीं आई, लेकिन उनका ड्राइवर घायल हो गया.

घटना के कुछ ही घंटों के भीतर social media पर एक वीडियो क्लिप वायरल होने लगी, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अनिल पंडित होने का दावा करने वाले एक व्यक्ति ने गोलीबारी की जिम्मेदारी ली. उसने कहा कि यह Actor के लिए एक चेतावनी थी कि वे सुपरस्टार सलमान खान के साथ काम करना बंद कर दें.

घटना के कुछ ही घंटों के अंदर, Rajasthan के कोटा रेलवे स्टेशन से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.

–

एससीएच/डीकेपी

Share