Skip to content
Thursday, 22 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

झोटा हत्याकांड के चारों आरोपी 5 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में, पोस्टमॉर्टम पर परिवार का इनकार

झोटा हत्याकांड के चारों आरोपी 5 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में, पोस्टमॉर्टम पर परिवार का इनकार

मानसा, 22 अक्टूबर . पंजाब के मानसा में परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड मामले में Thursday को चारों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया. अदालत ने सुनवाई के बाद अश्वनी कुमार, नीलम रानी, विपन और लड्डी को 5 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया. वहीं, मृतक के परिवार और एक्शन कमेटी ने मांगें पूरी होने तक शव का पोस्टमॉर्टम नहीं कराने का फैसला लिया है.

चारों आरोपियों को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) राजिंदर नागपाल की अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश किया गया. सुनवाई के बाद अदालत ने सभी आरोपियों को 5 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया.

इस बीच, परविंदर सिंह झोटा के पोस्टमॉर्टम को लेकर परिवार और एक्शन कमेटी ने बड़ा फैसला लिया है. मृतक की पत्नी मनप्रीत कौर ने स्पष्ट किया कि जब तक पंजाब Government धरना शुरू होने से पहले परिवार की ओर से रखी गई मांगों को स्वीकार नहीं करती, तब तक शव का पोस्टमॉर्टम नहीं कराया जाएगा.

परिवार का कहना है कि पहले उनकी मांगों को पूरा किया जाए. इसके बाद ही पोस्टमॉर्टम को लेकर आगे का निर्णय लिया जाएगा.

परिवार के इस रुख के बाद मामले में पंजाब Government के अगले कदम पर नजरें टिकी हैं. अब देखना होगा कि Government परिवार की मांगों पर क्या रुख अपनाती है और मामले का समाधान निकालने के लिए क्या कदम उठाती है.

बता दें कि पंजाब के मनसा में 13 अक्टूबर को एक मेडिकल स्टोर के अंदर परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. वह नशीले पदार्थों की कथित अवैध बिक्री के खिलाफ आवाज उठाने के लिए जाने जाते थे. साथ ही, इस घटना की जांच अब सीबीआई कर रही है.

इससे पहले Tuesday को गृह मंत्री शाह ने पंजाब के गुरदासपुर, संगरूर और मानसा में उन तीन पीड़ितों के परिवारों से मुलाकात की, जिनकी हत्या नशीले पदार्थों से जुड़ी गतिविधियों के खिलाफ आवाज उठाने के बाद कर दी गई थी. उन्होंने परिवारों को न्याय दिलाने का भरोसा दिया.

इन मुलाकातों के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और तीनों मामलों में सीबीआई जांच का वादा किया.

–

डीएससी

Share