Skip to content
Friday, 23 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अंतरराष्ट्रीय

ली छ्यांग ने पुतिन से भेंट की

ली छ्यांग ने पुतिन से भेंट की

बीजिंग, 22 अक्टूबर . चीनी प्रधान मंत्री ली छ्यांग ने 21 अक्टूबर की दोपहर के बाद सेंट पीटर्सबर्ग में रूसी President पुतिन से भेंट की.

ली छ्यांग ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्थिति में कठिन बदलावों के बीच, चीन और रूस के बीच घनिष्ठ सम्बंध स्थिरता के लिए एक अनमोल शक्ति हैं.

चीन रूस के साथ रणनीतिक संपर्क मजबूत कर आपसी Political विश्वास बढ़ाने, चौतरफा पारस्परिक लाभ वाले सहयोग का विस्तार करने और दोनों देशों के जन कल्याण में निरंतर वृद्धि करने को तैयार है.

ली छ्यांग ने कहा कि चीन रूस के साथ द्विपक्षीय सहयोग का एक अच्छा विकास की प्रवृत्ति को बनाए रखने और ऊर्जा और संसाधनों, व्यापार, निवेश, और यातायात और परिवहन में व्यावहारिक सहयोग को मजबूत करने के लिए आपसी आर्थिक अनुपूरक का लाभ लेने के लिए तैयार है ताकि अधिक उपलब्धियां प्राप्त हो और दोनों देशों की समृद्धि बढ़ायी जाए. दोनों पक्षों को चीन-रूस शिक्षा वर्ष को बखूबी अंजाम देते हुए दोनों देशों की जनता की पारस्परिक समझ व मित्रता निरंतर बढ़ानी चाहिए.

ली छ्यांग ने कहा कि वर्तमान विश्व में एकतरफावाद और प्रभुत्ववाद फैल रहा है. चीन रूस के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर समन्वय मजबूत करने, एससीओ व ब्रिक्स आदि बहुपक्षीय मंच में सहयोग घनिष्ठ बनाने और अधिक वैश्विक दक्षिण की शक्तियां एकजुट कर समान हितों तथा निष्पक्ष व न्याय की सुरक्षा करने को तैयार है.

पुतिन ने कहा कि रूस-चीन सम्बंध समानता, समादर, आपसी लाभ वाला सहयोग, एक दूसरे की चिंताओं का ख्याल रखने पर आधारित है, जो अंतरराष्ट्रीय परिस्थिति के परिवर्तन और तीसरे पक्ष से नहीं प्रभावित हैं. चीन रूस का सब से घनिष्ठ और विश्वसनीय साझेदार था, है और हमेशा रहेगा. रूस चीन के साथ विभिन्न क्षेत्रों का व्यावहारिक सहयोग करने, एक साथ चीन-रूस शिक्षा वर्ष का सफल आयोजन करने और जन-संपर्क का विस्तार करने को तैयार है. रूस इस साल एपेक अनौपचारिक शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने और अगले साल ब्रिक्स अध्यक्ष के रूप में चीन का समर्थन करता है.

(साभार – चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–

डीकेपी/

Share