अखिलेश यादव को अब आई आजम खान की याद, मुस्लिम वोट की राजनीति कर रहे हैं: वारिस पठान

Mumbai , 22 अक्टूबर . एआईएमआईएम के नेता वारिस पठान ने उत्तर प्रदेश में आगामी चुनावों की तैयारियों, आजम खान से अखिलेश यादव की मुलाकात, मराठा आंदोलन से जुड़े मनोज जरांगे के आरोपों, टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग और शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत के बयान पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने अखिलेश यादव पर मुस्लिम मतदाताओं को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया. वहीं, उन्होंने जरांगे के आरोपों की गंभीर जांच कराने और Mumbai में फायरिंग की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की मांग की.
उत्तर प्रदेश में चुनावी तैयारियों को लेकर वारिस पठान ने कहा कि एआईएमआईएम की सभाओं में बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं और पार्टी अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी को जनता का समर्थन मिल रहा है. उन्होंने दावा किया कि पार्टी को चुनाव में अच्छी सफलता मिलेगी. अखिलेश यादव के आजम खान से मिलने पर सवाल उठाते हुए पठान ने कहा कि एआईएमआईएम पहले से आजम खान के समर्थन में बात कर रही थी, लेकिन अखिलेश यादव को उनकी याद अब आई है. उन्होंने सवाल किया कि सपा प्रमुख अब तक कहां थे और जेल में बंद आजम खान से मिलने में इतनी देर क्यों हुई. अखिलेश यादव मुस्लिम वोटों को ध्यान में रखकर आजम खान से मिलने पहुंचे हैं. मुस्लिम समाज समझदार है और उसे कम करके नहीं आंकना चाहिए.
उन्होंने कहा कि एआईएमआईएम उत्तर प्रदेश में मुस्लिम समाज के सशक्तीकरण और Political हिस्सेदारी के लिए काम कर रही है. Samajwadi Party के कई विधायक और सांसद होने के बावजूद राज्य में मुस्लिम समुदाय से जुड़े मुद्दों पर पर्याप्त आवाज नहीं उठाई जाती. उनकी पार्टी ऐसे प्रतिनिधियों को विधानसभा में भेजना चाहती है, जो न्याय और अधिकारों की लड़ाई लड़ें.
मनोज जरांगे द्वारा लगाए गए आरोपों पर वारिस पठान ने इसे गंभीर मामला बताया. उन्होंने कहा कि Government को आरोपों की पूरी गंभीरता से जांच करानी चाहिए और जांच में जो तथ्य सामने आएं, उन्हें सार्वजनिक किया जाना चाहिए. आरोप सही हैं या गलत, इसका निर्णय जांच के बाद ही हो सकता है. मामले में जो भी लोग शामिल पाए जाएं, उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रखी जाए.
अमित शाह को लेकर संजय राउत के बयान पर पठान ने कहा कि इस टिप्पणी के पीछे क्या मंशा थी, इसका जवाब संजय राउत से ही पूछा जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि उन्हें इस मामले में ज्यादा जानकारी नहीं है.
टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग मामले पर वारिस पठान ने Mumbai Police से सख्त कार्रवाई करने की मांग की. उन्होंने Mumbai Police की क्षमता का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि Police दृढ़ता से कार्रवाई करे तो ऐसी गतिविधियों पर रोक लगाई जा सकती है. पठान ने 1980 और 1990 के दशक का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय भी इस तरह की घटनाएं होती थीं, लेकिन Police ने कार्रवाई करके अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए थे. उन्होंने चिंता जताई कि Mumbai में दिनदहाड़े फायरिंग की घटनाएं फिर से दहशत का माहौल बना रही हैं.
उन्होंने टाइगर श्रॉफ से जुड़े मामले के साथ सलमान खान के घर के बाहर हुई घटना और बाबा सिद्दीकी की हत्या का भी उल्लेख किया. पठान ने सवाल उठाया कि यदि Police को आरोपियों और उनके इरादों के बारे में जानकारी है तो कार्रवाई में देरी क्यों हो रही है. उन्होंने कहा कि जब फिल्मी सितारे भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे तो आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है. पठान ने Maharashtra Government और Mumbai Police से ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की.
–
पीएसके/डीकेपी


