पंजाब: नाबालिगों के कथित नशा सेवन का वीडियो शेयर कर रवनीत सिंह बिट्टू ने पंजाब सरकार पर साधा निशाना

चंडीगढ़, 22 अक्टूबर . पूर्व Union Minister और भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने एक कथित वीडियो साझा कर पंजाब में नशे की समस्या को लेकर राज्य की आम आदमी पार्टी (आप) Government पर तीखा हमला बोला है. वीडियो में एक नाबालिग बच्चे को कथित तौर पर नशे का सेवन करते हुए देखा जा सकता है, जिसे लेकर सियासी बहस तेज हो गई है.
रवनीत सिंह बिट्टू ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर वीडियो साझा करते हुए कहा कि जिन हाथों में कलम और किताबें होनी चाहिए थीं, उन्हें राज्य Government की विफलता ने नशे की गिरफ्त में धकेल दिया है.
उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, “जिन हाथों में कलम और किताबें होनी चाहिए थीं, आम आदमी पार्टी Government की आपराधिक विफलता ने उन मासूम हाथों में जानलेवा नशा थमा दिया है.”
बिट्टू ने पंजाब Government के ‘नशों के विरुद्ध युद्ध’ अभियान पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि Government के बड़े-बड़े दावे पूरी तरह खोखले साबित हुए हैं और यह अभियान केवल विज्ञापनों और जनसंपर्क गतिविधियों तक सीमित रह गया है.
उन्होंने दावा किया कि कपूरथला के सुभानपुर क्षेत्र में 10 और 13 वर्ष के दो सगे भाइयों के कथित तौर पर नशे की गिरफ्त में आने की घटना केवल एक खबर नहीं, बल्कि पंजाब के भविष्य को लेकर गंभीर चेतावनी है.
भाजपा नेता ने Chief Minister भगवंत मान को संबोधित करते हुए कहा, “Chief Minister भगवंत मान, सत्ता के नशे से बाहर आइए. आपकी Government की नाकामी और अनदेखी आज हमारे मासूम बच्चों की जिंदगियां निगल रही है.”
पंजाब में नशे की समस्या को लेकर विपक्ष लगातार राज्य Government को घेरता रहा है. हाल ही में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परमिंदर सिंह झोटा की हत्या के बाद यह मुद्दा और अधिक Political रूप से संवेदनशील हो गया था.
कांग्रेस और भाजपा ने राज्य Government पर आरोप लगाया था कि नशे के खिलाफ बोलने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में Government विफल रही है. विपक्षी दलों का आरोप है कि प्रदेश में नशा तस्करी और नशे के प्रसार को रोकने के लिए पर्याप्त प्रभावी कदम नहीं उठाए गए हैं.
हालांकि, राज्य Government लगातार दावा करती रही है कि नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है और तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है.
फिलहाल, रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा साझा किए गए वीडियो को लेकर Political बयानबाजी तेज हो गई है और विपक्ष ने एक बार फिर पंजाब में नशे के मुद्दे पर Government को कठघरे में खड़ा किया है.
–
एएमटी/डीकेपी


