Skip to content
Friday, 23 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
सुरक्षा,अंतरराष्ट्रीय,राष्ट्रीय

राजस्थान पुलिस ने इजरायली पर्यटक का खोया पासपोर्ट, नकदी और कीमती सामान बरामद किया

Rajasthan  Police ने इजरायली पर्यटक का खोया पासपोर्ट, नकदी और कीमती सामान बरामद किया

jaipur, 22 अक्टूबर . Rajasthan Police ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक इजरायली महिला पर्यटक का खोया हुआ बेल्ट पाउच महज दो दिनों में बरामद कर लिया. पाउच में पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, चार क्रेडिट कार्ड, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, 20,000 रुपए नकद और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हुए थे.

Police ने Thursday को सभी सामान सुरक्षित रूप से पर्यटक को वापस सौंप दिया. यह कार्रवाई मालपुरा Police और जिला विशेष टीम (डीएसटी) की संयुक्त जांच के बाद संभव हो सकी.

जानकारी के अनुसार, इजरायल की रहने वाली मोशायोफ नोम 19 अक्टूबर को अपने दोस्तों के साथ मोटरसाइकिल से पुष्कर से रणथंभौर जा रही थीं. वन्यजीव सफारी के लिए यात्रा के दौरान उन्हें पता चला कि कमर पर बंधा उनका बेल्ट पाउच कहीं गिर गया है.

पर्यटक और उनके साथियों ने पूरे रास्ते पाउच की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर उन्होंने मालपुरा Police थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई.

शिकायत मिलते ही Police ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी. यह अभियान टोंक के Police अधीक्षक रोशन मीणा की निगरानी में चलाया गया.

मालपुरा थाना प्रभारी चैनाराम बेड़ा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसे पाउच और उसमें रखे सामान का पता लगाने की जिम्मेदारी दी गई.

Police ने तकनीकी जांच और स्थानीय सूचनाओं दोनों का सहारा लिया. संभावित मार्ग पर लगे cctv कैमरों की फुटेज खंगाली गई और स्थानीय लोगों से भी जानकारी जुटाई गई.

जांच के दौरान Police को सूचना मिली कि खोया हुआ सामान मूमाना गांव में हो सकता है, जो टोंक जिले के पीपलू थाना क्षेत्र में आता है.

इसके बाद Police ने 19 अक्टूबर को मालपुरा और मूमाना के बीच यात्रा करने वाले सात लोगों की पहचान की और उनसे पूछताछ की.

जांच के आधार पर Police ने पूरा बेल्ट पाउच बरामद कर लिया. इसमें पर्यटक का पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, चार क्रेडिट कार्ड, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, 20,000 रुपए नकद और अन्य आवश्यक दस्तावेज सुरक्षित मिले.

सामान मिलने के बाद Police ने पर्यटक को सूचना दी और Thursday को उनका पूरा सामान लौटा दिया.

अपना सामान वापस मिलने पर मोशायोफ नोम ने Rajasthan Police का आभार व्यक्त किया. उन्होंने Police की त्वरित कार्रवाई और सहयोग की सराहना करते हुए एक वीडियो संदेश भी जारी किया.

इस अभियान में डीएसटी मालपुरा के सहायक उपनिरीक्षक नारायण लाल शर्मा और हेड constable रामराज की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

यह सफलता विदेशी पर्यटकों की सहायता के लिए Rajasthan Police की तत्परता, समन्वित जांच और पेशेवर कार्यशैली को दर्शाती है.

–

एएमटी/डीकेपी

Share