ब्लैक सी में बढ़ते खतरे के बीच सरकार ने भारतीय नाविकों को सतर्क रहने की दी सलाह

New Delhi, 26 जुलाई . हाल ही में India के पांच नाविक ब्लैक सी से गुजर रहे शिप पर हुए हमले में मारे गए. India Government ने इसे लेकर रूस से अपना विरोध भी दर्ज कराया. खतरा बरकरार है. इसे ध्यान में रख India Government ने ब्लैक सी (काला सागर) और उससे जुड़े समुद्री क्षेत्रों में संचालित वाणिज्यिक जहाजों पर काम करने वाले या वहां नौकरी करने की योजना बना रहे भारतीय नागरिकों के लिए Sunday को एक सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है.
Government ने कहा है कि रूस-यूक्रेन संघर्ष के चलते इस क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति बेहद अस्थिर बनी हुई है और यहां से गुजरने वाले व्यापारिक जहाज लगातार मिसाइल और ड्रोन हमलों के खतरे का सामना कर रहे हैं.
विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एडवाइजरी के अनुसार, अप्रैल 2026 से इस क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाजों पर हमलों की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं. इन हमलों में अब तक पांच भारतीय नागरिकों की मौत हो चुकी है. इसे देखते हुए Government ने भारतीय नाविकों और समुद्री क्षेत्र में काम करने वाले लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है.
Government ने कहा है कि जो भारतीय नागरिक ब्लैक सी क्षेत्र में संचालित या वहां से गुजरने वाले जहाजों पर नौकरी करने की सोच रहे हैं, वे नियुक्ति स्वीकार करने से पहले सुरक्षा स्थिति का गंभीरता से आकलन करें. यदि वे ऐसे जहाजों पर काम करने का फैसला करते हैं तो उन्हें सभी आवश्यक सुरक्षा उपायों का पालन करना चाहिए.
विदेश मंत्रालय ने सलाह दी है कि नौकरी स्वीकार करने से पहले नियोक्ता, भर्ती एजेंसी और जहाज संचालक से जहाज के प्रस्तावित मार्ग, जिन बंदरगाहों पर जहाज जाएगा, सुरक्षा व्यवस्था, बीमा कवरेज और आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली की पूरी जानकारी प्राप्त करें. साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि रोजगार अनुबंध अंतरराष्ट्रीय समुद्री मानकों के अनुरूप हो और उसमें चिकित्सा सुविधा, आपातकालीन निकासी, स्वदेश वापसी तथा दुर्घटना की स्थिति में मुआवजे जैसी पर्याप्त व्यवस्थाएं शामिल हों.
Government ने भारतीय नागरिकों से अपने परिवार को यात्रा और कार्यस्थल की पूरी जानकारी देने तथा नियमित संपर्क बनाए रखने की भी सलाह दी है. इसके अलावा, समुद्री प्रशासन महानिदेशालय (डीजीएमए), India Government और अन्य संबंधित Governmentी एजेंसियों द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने को कहा गया है. विशेष रूप से 23 जुलाई 2026 को बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय के तहत डीजीएमए की ओर से जारी सुरक्षा एडवाइजरी का पालन करने की सलाह दी गई है.
विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा है कि किसी भी आपात स्थिति में भारतीय नागरिक संबंधित भारतीय दूतावास या वाणिज्य दूतावास से संपर्क कर सकते हैं. इसके लिए रूस स्थित भारतीय दूतावास का इमरजेंसी नंबर +7 9652773414 और यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास का आपातकालीन नंबर +38 0933559958 जारी किया गया है.
Government ने दोहराया है कि मौजूदा हालात को देखते हुए ब्लैक सी क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय नागरिकों को हर कदम सोच-समझकर उठाना चाहिए और सुरक्षा संबंधी सभी आधिकारिक निर्देशों का सख्ती से पालन करना चाहिए.
–
केआर/


