शाहरुख खान, चिरंजीवी और महेश बाबू समेत कई फिल्मी सितारों ने अमित शाह को दी जन्मदिन की बधाई

Mumbai , 22 अक्टूबर . Bollywood एक्टर शाहरुख खान ने Thursday को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके अच्छे स्वास्थ्य व सफल भविष्य की कामना की.
शाहरुख खान ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “गृह मंत्री अमित शाह =को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. आने वाला वर्ष आपके लिए बेहतर स्वास्थ्य, खुशियां और देश के लिए आपके कार्यों को जारी रखने की शक्ति लेकर आए. आपके उज्ज्वल और सफल वर्ष के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं और प्रार्थनाएं.”
अमित शाह के जन्मदिन पर मनोरंजन जगत की कई अन्य हस्तियों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं.
मेगास्टार चिरंजीवी ने अमित शाह के साथ अपने और बेटे राम चरण की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. राष्ट्र सेवा के प्रति आपकी अटूट प्रतिबद्धता सम्मान के योग्य है. ईश्वर आपको अच्छा स्वास्थ्य, खुशियां और देश व देशवासियों की सेवा के लिए निरंतर शक्ति प्रदान करे.”
Actor महेश बाबू ने लिखा, “केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. आप इसी ऊर्जा और मजबूती के साथ देश की सेवा करते रहें. आपके लिए आने वाला वर्ष शानदार हो.”
आंध्र प्रदेश के उपChief Minister और Actor पवन कल्याण ने अपने संदेश में कहा, “केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, शक्ति और लंबी आयु प्रदान करे ताकि आप पूरी निष्ठा के साथ देश की सेवा करते रहें. सुरक्षित, समृद्ध और विकसित India के निर्माण की दिशा में आपका योगदान यूं ही जारी रहे.”
वहीं, तमिलनाडु के Chief Minister थलापति विजय ने भी अमित शाह को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, “केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. राष्ट्र सेवा के लिए आपको लंबी आयु और उत्तम स्वास्थ्य की मेरी शुभकामनाएं.”
–
एएमटी/वीसी


