Skip to content
Thursday, 22 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

मनोज जरांगे ऑडियो क्लिप: उदय सामंत ने एसआईटी और फॉरेंसिक जांच की मांग की

मनोज जरांगे ऑडियो क्लिप: उदय सामंत ने एसआईटी और फॉरेंसिक जांच की मांग की

जालना (Maharashtra), 22 अक्टूबर . शिवसेना के वरिष्ठ नेता और उद्योग मंत्री उदय सामंत ने Thursday को मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पाटिल द्वारा सार्वजनिक की गई 32 मिनट की वायरल ऑडियो क्लिप की गहन जांच की मांग की. उन्होंने कहा कि मामले की फॉरेंसिक जांच, साइबर जांच और विशेष जांच दल (एसआईटी) से जांच कराई जानी चाहिए.

Maharashtra की राजनीति में उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब मनोज जरांगे ने एक कथित ऑडियो क्लिप जारी करते हुए मराठा आंदोलन को बदनाम करने और उनके आंदोलन को कमजोर करने की साजिश का आरोप लगाया.

ऑडियो के एक हिस्से में कथित तौर पर कहा गया है, “जरांगे को पहले ही 500 करोड़ रुपए पहुंच चुके हैं.”

साथ ही यह भी कहा गया कि “मुख्य व्यक्तिगत निशाना देवेंद्र फडणवीस और भाजपा है.”

उदय सामंत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि यह ऑडियो क्लिप उपChief Minister एकनाथ शिंदे की मराठा समाज में छवि खराब करने और शिवसेना व भाजपा के बीच गलतफहमी पैदा करने की गहरी साजिश का हिस्सा हो सकती है.

उन्होंने कहा कि ऑडियो क्लिप में हुई बातचीत की सत्यता की जांच जरूरी है. सामंत ने मांग की कि Police, साइबर सेल, फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशालाओं और एसआईटी द्वारा व्यापक जांच की जाए, ताकि यह पता लगाया जा सके कि रिकॉर्डिंग में आवाजें किसकी हैं, इसे किसने रिकॉर्ड किया, यह कहां रिकॉर्ड की गई और यह मनोज जरांगे पाटिल तक कैसे पहुंची.

500 करोड़ रुपए के कथित लेनदेन पर सामंत ने कहा कि मनोज जरांगे पाटिल पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि उन्हें कोई पैसा नहीं मिला. वहीं, एकनाथ शिंदे भी इस मामले पर अपना पक्ष रख चुके हैं.

उन्होंने कहा कि अपुष्ट धनराशि के दावों पर बहस करने के बजाय उन लोगों का पता लगाना जरूरी है जो पर्दे के पीछे से इस पूरे मामले को संचालित कर रहे हैं.

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग, चाहे पार्टी के भीतर हों या बाहर, इस मुद्दे का फायदा उठाकर मराठा समाज और शिवसेना के बीच दूरी पैदा करना चाहते हैं. साथ ही, वे शिवसेना और भाजपा के गठबंधन संबंधों को भी कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं.

उन्होंने बताया कि शिवसेना का एक प्रतिनिधिमंडल Chief Minister देवेंद्र फडणवीस से मिलकर इन जांचों की औपचारिक मांग करेगा.

इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री रामदास कदम ने भी ऑडियो क्लिप की सामग्री पर कड़ी टिप्पणी की.

रामदास कदम ने कहा कि मराठा आरक्षण को कानूनी मजबूती और न्याय दिलाने में एकनाथ शिंदे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. उन्होंने दावा किया कि मराठा समुदाय के लिए आवश्यक कानूनी रणनीतियां उनके नेतृत्व की पहल पर तैयार की गई थीं.

–

एएमटी/डीकेपी

Share