Skip to content
Thursday, 22 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

पुलिस स्मृति दिवस पर पीएम मोदी ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, कहा – ‘उनका साहस और बलिदान हमेशा रहेगा याद’

Police स्मृति दिवस पर पीएम मोदी ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, कहा – ‘उनका साहस और बलिदान हमेशा रहेगा याद’

New Delhi, 21 अक्टूबर . Prime Minister Narendra Modi ने Police स्मृति दिवस पर Policeकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया है. उन्होंने उन बहादुर Police कर्मियों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की, जिन्होंने कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राण न्योछावर किए. पीएम मोदी ने कहा कि ऐसे Policeकर्मियों का साहस, अटूट समर्पण और सर्वोच्च बलिदान देश की स्मृतियों में सदैव अंकित रहेगा.

Prime Minister Narendra Modi ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “Police स्मृति दिवस हमारे Police कर्मियों के प्रति गहरा आभार व्यक्त करने का अवसर है, जो अत्यंत कठिन परिस्थितियों में भी पूरी निष्ठा के साथ अपनी सेवाएं देते हैं. कानून-व्यवस्था बनाए रखने से लेकर अपराधों से लड़ने, आपातकालीन स्थितियों में मदद करने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तक, उनका योगदान अमूल्य है.”

उन्होंने पोस्ट में आगे कहा, “हम उन बहादुर Police कर्मियों को सादर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिन्होंने कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए. उनका साहस, अटूट समर्पण और सर्वोच्च बलिदान हमारे देश की स्मृतियों में सदैव अंकित रहेगा.”

इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी Police बलों के उन शहीदों को नमन किया, जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया. उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में कहा, “Police स्मृति दिवस पर, हमारे Police बलों के उन शहीदों को नमन, जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया. हमारे Policeकर्मियों ने मातृभूमि की आन-बान और नागरिकों की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर देशभक्ति का सर्वोत्तम उदाहरण पेश किया है. मैं राष्ट्र की ओर से उनके प्रति आभार व्यक्त करता हूं.”

Lok Sabha स्पीकर ओम बिरला ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “राष्ट्र की सुरक्षा, संप्रभुता और एकता की अक्षुण्णता के लिए अपने प्राणों का उत्सर्ग करने वाले वीर Policeकर्मियों का त्याग, साहस और कर्तव्यनिष्ठा सदैव राष्ट्र की स्मृतियों में अमिट रहेंगे. Police स्मृति दिवस पर उन सभी अमर बलिदानियों को विनम्र श्रद्धांजलि और देशभर में निष्ठापूर्वक सेवारत समस्त Policeकर्मियों के प्रति हार्दिक कृतज्ञता व सादर अभिवादन.”

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा, “सेवा, समर्पण और साहस जैसे मूल्यों को धारण कर मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीद Policeकर्मियों के चरणों में Police स्मृति दिवस पर श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं. हमारे जांबाज सिपाहियों के वीरतापूर्ण व्यक्तित्व और बलिदान ने देश की अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखा है. प्रत्येक भारतवासी को आप सभी पर सदैव गर्व रहेगा. जय हिंद.”

–

डीसीएच/

Share