Skip to content
Saturday, 24 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
विज्ञान/प्रौद्योगिकी,राष्ट्रीय

बिहार को एआई का अग्रणी केंद्र बनाने की तैयारी, पांच वर्षों में पांच लाख विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य

बिहार को एआई का अग्रणी केंद्र बनाने की तैयारी, पांच वर्षों में पांच लाख विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य

Patna, 22 अक्टूबर . आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बढ़ते प्रभाव और बदलती तकनीकी जरूरतों के बीच बिहार Government ने राज्य को नई तकनीक, नवाचार और डिजिटल उद्यमिता के क्षेत्र में अग्रणी बनाने की दिशा में पहल तेज कर दी है. Government का जोर एआई के इस्तेमाल को बढ़ावा देने, युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने और राज्य में निवेश एवं रोजगार के नए अवसर विकसित करने पर है. इसी कड़ी में Chief Minister सम्राट चौधरी ने Thursday को बिहार एआई नीति 2026 की समीक्षा करते हुए अगले पांच वर्षों में पांच लाख विद्यार्थियों को एआई का प्रशिक्षण देने और राज्य में हर साल एक बड़े एआई कार्यक्रम के आयोजन का लक्ष्य निर्धारित किया.

Chief Minister ने इस दौरान बिहार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और नई तकनीक के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर जोर दिया. बैठक में सूचना प्रावैधिकी विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से नीति के विभिन्न प्रावधानों, निवेश को प्रोत्साहित करने, कौशल विकास और एआई के लिए जरूरी बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी.

Chief Minister ने कहा कि राज्य में एआई कंपनियों, स्टार्टअप्स और डिजिटल उद्यमों के लिए बेहतर अवसर विकसित किए जाएं, ताकि बिहार नई तकनीक और नवाचार का प्रमुख केंद्र बन सके. इसके लिए निवेश को आकर्षित करने के साथ रोजगार सृजन पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है. Government की योजना अगले पांच वर्षों तक प्रत्येक वर्ष एक लाख युवाओं को एआई का प्रशिक्षण देने की है.

उन्होंने कहा कि इस तरह पांच वर्षों में पांच लाख विद्यार्थियों और युवाओं को नई तकनीक से जुड़ा प्रशिक्षण देकर भविष्य की जरूरतों के अनुरूप तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है. इसके अतिरिक्त, बड़े एआई मॉडल सहित आधुनिक तकनीकों के विकास और नवाचार को भी प्रोत्साहित किया जाएगा. राज्य में एआई के विकास के लिए जरूरी तकनीकी सुविधाओं के विस्तार और Government के नेतृत्व में संचालित होने वाले कार्यक्रमों को बढ़ावा देने पर भी चर्चा हुई.

अगले पांच वर्षों तक प्रत्येक वर्ष बिहार में एक बड़े एआई कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इसके जरिए तकनीकी विशेषज्ञों, कंपनियों, स्टार्टअप्स और विद्यार्थियों को एक मंच पर लाने की योजना है. Chief Minister ने संबंधित विभाग को बिहार एआई नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विशेष टीम गठित करने और निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया. बैठक में मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, Chief Minister के सचिव लोकेश कुमार सिंह और संजय कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

–

एमएनपी/पीएम

Share