Skip to content
Saturday, 31 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अन्य खेल,खेल

कॉमनवेल्थ गेम्स के बारे में जागरूकता फैलना के लिए आयोजित होगा कार्यक्रम: पीटी उषा

कॉमनवेल्थ गेम्स के बारे में जागरूकता फैलना के लिए आयोजित होगा कार्यक्रम: पीटी उषा

तिरुवनंतपुरम, 23 जून . इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (आईओए) की अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद पीटी उषा ने कहा है कि हम एशियन गेम्स से पहले एक फन रन आयोजित करना चाहते हैं. इसका उद्देश्य एशियन गेम्स के बारे में जागरूकता फैलाना है.

से बात करते हुए पीटी उषा ने कहा, “हर एशियन गेम्स से पहले, एशियाई ओलंपिक परिषद (ओसीए) एशियाई देशों के लिए एक फन रन का आयोजन करता था. India में इस तरह का आयोजन अब तक नहीं हुआ है. हो सकता है कि हमसे आयोजन के बारे में पूछा गया हो, लेकिन किसी कारणवश आयोजन नहीं हुआ हो. इस बार उन्होंने हमसे पूछा. आईओए India में इसे आयोजित करना चाहता था.”

उन्होंने कहा, “मैंने केरल ओलंपिक एसोसिएशन से बात की. एसोसिएशन के अध्यक्ष इसे आयोजित करने के लिए तैयार हो गए. इसका आयोजन के पीछे हमारा लक्ष्य एशियन गेम्स के बारे में जागरूकता फैलाना है. यह हमेशा एक अच्छी बात होती है. इसमें करीब 50 हजार लोग हिस्सा लेंगे. खिलाड़ियों को कॉमनवेल्थ गेम्स और उसकी महत्ता के बारे में जानना चाहिए. 100 प्रतिभागियों को पदक भी दिया जाएगा, ताकि उनमें कॉमनवेल्थ गेम्स को लेकर प्रेरणा जगे. इस दौरान कुछ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे.”

आईओए अध्यक्ष ने कहा कि ओसीए के अधिकारी, जापान के आयोजन समिति के लोग आ रहे हैं. राज्य के Governor, Chief Minister , केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आ रहे हैं.

पीटी उषा ने कहा, “यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि यह कार्यक्रम पहली बार India में और केरलम के तिरुवनंतपुरम में आयोजित हो रहा है. आईओए प्रमुख के रूप में इस कार्यक्रम के आयोजन की मुझे बहुत खुशी है. हमें सभी का सहयोग मिल रहा है और मुझे उम्मीद है कि यह कार्यक्रम सफल होगा.”

बता दें कि पीटी उषा का गृह राज्य केरलम है.

एशियन गेम्स 2026 का आयोजन 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जापान में होना है.

–

पीएके

Share