2005 से बिहार में न्याय के साथ विकास और सुशासन, कार्यकर्ता ही जेडीयू की असली ताकत : निशांत कुमार

Patna, 30 अक्टूबर . जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के 23वें स्थापना दिवस पर स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने वीडियो संदेश जारी कर पार्टी के सभी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बधाई दी.
निशांत कुमार ने कहा, “जेडीयू के 23वें स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी के सभी नेताओं, पदाधिकारियों और समर्पित कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं. 30 अक्टूबर 2003 को जेडीयू की स्थापना हुई थी.”
उन्होंने पार्टी की वैचारिक विरासत का जिक्र करते हुए कहा कि जेडीयू की विचारधारा महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव अंबेडकर, लोकनायक जयप्रकाश नारायण, राम मनोहर लोहिया और जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचारों से प्रेरित रही है.
निशांत ने कहा कि सामाजिक न्याय, समावेशी विकास, समाजवाद, धर्मनिरपेक्षता और सुशासन की सोच ही पार्टी की Political सोच का आधार रहे हैं. इस 23 साल की यात्रा में बिहार ने कई महत्वपूर्ण बदलाव देखे हैं. नवंबर 2005 में नीतीश कुमार के नेतृत्व में Government बनने के साथ ही बिहार में न्याय के साथ विकास और सुशासन की दिशा में लगातार काम हुआ.
उन्होंने कहा कि नीतीश Government ने शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय जैसे क्षेत्रों में कई ऐतिहासिक पहल कीं. महिलाओं को पंचायतों और Governmentी नौकरियों में आरक्षण देकर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर दिया गया. बिहार में महिला सशक्तिकरण का यह मॉडल पूरे देश के लिए प्रेरणा और उदाहरण बना है. समाज के सभी वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का निरंतर प्रयास किया गया है.
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि किसी भी संगठन की असली ताकत उसके कार्यकर्ता होते हैं. जेडीयू के कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव और समाज के हर वर्ग तक संगठन के विचारों, नीतियों और Government की योजनाओं को पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. उन्हीं की मेहनत से पार्टी आज बिहार के हर कोने में मजबूत है.
उन्होंने आगे कहा कि हमें अब तक की यात्रा को याद करने के साथ-साथ आगे की जिम्मेदारियों को भी समझना है. संगठन की एकता और आपसी समन्वय बनाए रखना और जनसेवा के मूल्यों के प्रति समर्पित रहना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है.
निशांत कुमार ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि हम सभी मिलकर जेडीयू की विचारधारा और नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के विकास के लिए किए गए प्रयासों को और आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाते रहेंगे.
–
एससीएच


