भाजपा के दीपावली मिलन समारोह में 50 देशों के राजनयिकों से मिले नितिन नवीन

New Delhi, 30 अक्टूबर . भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने Friday को New Delhi स्थित भाजपा मुख्यालय ‘विस्तार’ में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में 50 देशों के मिशन प्रमुखों और 90 से अधिक राजनयिक प्रतिनिधियों से मुलाकात की. इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने भी हिस्सा लिया.
दीपावली मिलन समारोह के दौरान नितिन नवीन ने विभिन्न देशों के राजनयिकों का स्वागत किया और India की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं तथा दीपावली के उत्सव से उन्हें अवगत कराया.
नितिन नवीन ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर कार्यक्रम की जानकारी साझा करते हुए कहा कि भाजपा मुख्यालय में विभिन्न देशों के मिशन प्रमुखों और वरिष्ठ राजनयिकों की मेजबानी कर उन्हें बेहद प्रसन्नता हुई. उन्होंने कहा कि यह शाम India की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं, मित्रता और एकजुटता की भावना का उत्सव थी.
उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के “वसुधैव कुटुंबकम” के विजन को प्रतिबिंबित करने वाले इस आयोजन ने India और दुनिया के विभिन्न देशों के बीच सद्भावना, आपसी समझ और सहयोग के संबंधों को और मजबूत किया है.
कार्यक्रम में संगीतकार नंदिनी शंकर ने वायलिन वादन और महेश राघवन ने आईपैड पर विशेष संगीत प्रस्तुति दी. सांस्कृतिक कार्यक्रम की थीम “परंपरा और नवाचार” रखी गई थी, जिसके माध्यम से भारतीय संस्कृति और आधुनिकता के समन्वय को प्रस्तुत किया गया. भाजपा नेताओं के अनुसार, इस आयोजन का उद्देश्य India और विभिन्न देशों के बीच मित्रता, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और जनसंपर्क संबंधों को और मजबूत बनाना था.
एक दिन पहले 29 अक्टूबर को New Delhi स्थित भाजपा मुख्यालय के विस्तार परिसर में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की पहली राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई थी. बैठक में ‘विकसित India 2047’ और ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान पर व्यापक चर्चा हुई थी.
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा था कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में भाजपा की विचारधारा और कल्याणकारी योजनाएं देश के गांवों, कस्बों और समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंची हैं. उन्होंने वर्ष 2047 तक विकसित India के लक्ष्य को हासिल करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया था.
नितिन नवीन ने विपक्षी इंडिया गठबंधन पर भ्रामक सूचनाएं और फर्जी वीडियो फैलाने का आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं से ऐसे प्रचार का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देने का आह्वान भी किया था. साथ ही उन्होंने दावा किया था कि केंद्र Government ने मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया से जुड़े कथित माफिया तंत्र को समाप्त किया है.
–
एएमटी/वीसी


