Skip to content
Saturday, 31 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

1 नवंबर के कार्यक्रम को लेकर वायरल हो रहे भ्रामक वीडियो, दिल्ली पुलिस ने जारी किया फैक्ट चेक

1 नवंबर के कार्यक्रम को लेकर वायरल हो रहे भ्रामक वीडियो, दिल्ली Police ने जारी किया फैक्ट चेक

New Delhi, 30 अक्टूबर . दिल्ली Police ने social media पर वायरल हो रहे कुछ वीडियो को लेकर फैक्ट चेक जारी किया है. Police का कहना है कि कुछ social media अकाउंट पुराने और असंबंधित ट्रेन तथा रेलवे स्टेशन के वीडियो को 1 नवंबर 2026 को प्रस्तावित कार्यक्रम से जोड़कर गलत और भ्रामक दावे कर रहे हैं. Police ने स्पष्ट किया कि वायरल किए जा रहे ये वीडियो वर्तमान स्थिति से जुड़े नहीं हैं.

दिल्ली Police के अनुसार, social media पर यह प्रचार किया जा रहा है कि बड़ी संख्या में लोग उक्त कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली की ओर यात्रा कर रहे हैं. हालांकि Police ने स्पष्ट किया है कि वायरल किए जा रहे वीडियो पुराने हैं और उनका आगामी कार्यक्रम से कोई संबंध नहीं है.

Police ने कहा कि वीडियो की तारीख, स्थान और वास्तविक संदर्भ की पुष्टि किए बिना उन्हें साझा किया जा रहा है. ऐसे भ्रामक दावों का उद्देश्य राष्ट्रीय राजधानी की ओर बड़े पैमाने पर लोगों के आने-जाने की गलत धारणा बनाना है. दिल्ली Police ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी वीडियो या सूचना को social media पर साझा करने से पहले उसकी प्रमाणिकता और संदर्भ की जांच अवश्य करें. साथ ही अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं को बढ़ावा न देने की सलाह दी है.

1 नवंबर को New Delhi के रामलीला मैदान में विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक की ओर से “वोट चोरी” और चुनावी अनियमितताओं के खिलाफ एक बड़ी रैली आयोजित की जानी है. इस रैली को पश्चिम बंगाल की Chief Minister ममता बनर्जी ने भी समर्थन दिया है.

ममता बनर्जी ने social media मंच एक्स पर पोस्ट कर छात्रों, युवाओं, महिलाओं, श्रमिकों और नागरिक समाज के लोगों से रैली में शामिल होने की अपील की थी. उन्होंने कहा था कि मतदान के अधिकार की रक्षा के लिए यह लड़ाई जरूरी है और पश्चिम बंगाल सहित देश के अन्य राज्यों में कथित चुनावी गड़बड़ियों पर जवाब मांगा जाना चाहिए.

उन्होंने ईवीएम, मतदाता डेटा की विश्वसनीयता, मतदाता सूची की पारदर्शिता और मतगणना प्रक्रिया को लेकर भी सवाल उठाए थे तथा लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए लोगों से एकजुट होने का आह्वान किया था. इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस नेता और Lok Sabha में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी लोगों से ‘चलो दिल्ली रामलीला मार्च’ में शामिल होने की अपील की थी.

वहीं, विपक्ष की इस लामबंदी के जवाब में भारतीय जनता पार्टी ने 31 अक्टूबर से देशभर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान शुरू करने का ऐलान किया है. भाजपा का कहना है कि इस अभियान के जरिए विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे आरोपों का जवाब दिया जाएगा.

–

एएमटी/वीसी

Share