डिंडोरी में कृषि क्षेत्र में नवाचार और विकास की नई संभावनाएं हैं: सीएम मोहन यादव

Bhopal , 30 अक्टूबर . Chief Minister मोहन यादव ने कहा कि आज जिले में कृषि के क्षेत्र में नवाचार और विकास को लेकर जो सकारात्मक वातावरण निर्मित हुआ है, वह अद्भुत और उत्साहजनक है. डिंडोरी जिला उनके लिए विशेष महत्व रखता है. यह उनका प्रिय जिला है और पूर्व में वे यहां के प्रभारी भी रह चुके हैं. डिंडोरी ने अपने सुयोग्य जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में प्रदेश में अपनी अलग पहचान स्थापित की है.
Chief Minister मोहन यादव Friday को इंदौर एयरपोर्ट से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से डिंडोरी में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव को संबोधित कर रहे थे.
सीएम मोहन यादव ने कहा कि बलराम कृषि महोत्सव किसानों को कृषि के क्षेत्र में नई संभावनाओं, आधुनिक तकनीकों और नवाचारों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है. डिंडोरी जैसे जनजातीय बहुल जिले में कृषि के क्षेत्र में हो रहे सकारात्मक प्रयास सराहनीय हैं.
उन्होंने कहा कि राज्य Government किसानों के कल्याण और उनकी आर्थिक समृद्धि के लिए निरंतर प्रयास कर रही है. इसी दिशा में कोदो, कुटकी के साथ धान की खरीदी का निर्णय लिया गया है. इससे क्षेत्र के किसानों को उनकी उपज का उचित लाभ मिलेगा और परंपरागत कृषि उत्पादों को भी प्रोत्साहन प्राप्त होगा.
उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसान कल्याण वर्ष के माध्यम से कृषि और पशुपालन को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जा रहा है. इस वर्ष प्रत्येक विकासखंड में गौमाता प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है. इसके अंतर्गत प्रत्येक ब्लॉक के वृंदावन ग्राम में उत्कृष्ट गौपालकों को पुरस्कृत किया जायेगा. Chief Minister डॉ. यादव ने इन आयोजनों की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि गौपालन को प्रोत्साहित करना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.
Chief Minister ने दीपावली पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डिंडोरी जिले को हाल ही में आयुर्वेद महाविद्यालय की सौगात दी गई है. इसके साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य क्षेत्रों में भी अनेक विकास कार्यों की सौगात जिले को मिली है. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन विकास कार्यों से डिंडोरी की प्रगति को नई गति मिलेगी और आने वाले समय में जिला विकास के नए आयाम स्थापित करेगा. इस अवसर पर वरिष्ठ विधायक एवं अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल भी इंदौर में उपस्थित थे. उन्होंने बलराम कृषि महोत्सव के आयोजन पर डिंडोरी जिले के किसानों और आयोजकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.
राज्य सहकारी बैंक के प्रशासक महेंद्र सिंह यादव ने कहा कि किसान कल्याण वर्ष के अंतर्गत भगवान बलराम के नाम पर बलराम कृषि महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. यह इस श्रृंखला का 49वां कार्यक्रम है. प्रदेश के प्रत्येक जिले में इस प्रकार के आयोजन किए जा रहे हैं.
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण भी किया गया. इस अवसर पर किसानों एवं अन्य हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कर कृषि एवं ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाने का संदेश दिया गया.
कार्यक्रम में विधायक ओमप्रकाश धुर्वे, जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रेश परस्ते, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सारस, नगर परिषद उपाध्यक्ष अंजू ब्यौहार, जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम, कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, जनपद अध्यक्ष राजू उद्दे, अवधराज बिलैया, नरेंद्र राजपूत, दुलीचंद उरैती सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं जिला प्रशासन से सीईओ जिला पंचायत दिव्यांशु चौधरी सहित संबंधित विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे.
–
डीकेपी/


