विपक्ष की एकजुटता से भाजपा घबराई हुई है, 2027 में यूपी से होगा सफाया: अवधेश प्रसाद

New Delhi, 30 अक्टूबर . Samajwadi Party के सांसद अवधेश प्रसाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष पूरी तरह एकजुट है और उसकी एकता से केंद्र और राज्य की सत्ता में बैठी भाजपा परेशान है. उन्होंने दावा किया कि जनता भाजपा Government के कुशासन और जनविरोधी कार्यों से नाराज है और अब बदलाव चाहती है. उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने भाजपा की तीसरी बार Government बनाने की उम्मीदों को दिवास्वप्न बताया. वहीं, महिलाओं को अधिक टिकट देने के अखिलेश यादव के वादे, स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ गठबंधन नहीं करने के फैसले और दिल्ली में एक नवंबर को होने वाली इंडिया गठबंधन की रैली पर भी अपनी बात रखी.
भाजपा की ओर से विपक्ष पर लगाए जा रहे आरोपों के जवाब में अवधेश प्रसाद ने कहा कि विपक्ष सदन के भीतर और बाहर एकजुट है. उन्होंने कहा कि विपक्ष की एकता से भाजपा Government भयभीत है और उसे समझ नहीं आ रहा कि इस स्थिति का सामना कैसे करे. एक नवंबर को दिल्ली में होने वाली रैली में भी विपक्षी एकजुटता दिखाई देगी. केवल विपक्ष ही नहीं, बल्कि पूरा देश भाजपा Government को हटाने का मन बना चुका है.
अवधेश प्रसाद ने हाल के एमएलसी चुनावों का जिक्र करते हुए भाजपा पर चुनाव में बेईमानी करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि अधिकारियों के जरिए स्कूलों पर दबाव बनाया गया और मान्यता खत्म करने की धमकी दी गई. इसके बावजूद बनारस, Lucknow, आगरा और इलाहाबाद की सीटों पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा. गोरखपुर सीट का उल्लेख करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि वहां अधिकारियों को बुलाकर हेराफेरी के जरिए भाजपा को जिताया गया. इन नतीजों से साफ है कि जनता भाजपा के कुशासन और जनविरोधी नीतियों से परेशान है. लोगों का भरोसा भाजपा से उठ रहा है और Samajwadi Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भरोसा बढ़ रहा है. यही वजह है कि भाजपा और Chief Minister योगी आदित्यनाथ चिंतित हैं.
दिल्ली में एक नवंबर को होने वाली इंडिया गठबंधन की रैली को लेकर BJP MP सुधांशु त्रिवेदी की टिप्पणी पर भी अवधेश प्रसाद ने प्रतिक्रिया दी. त्रिवेदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए उसे दिमागी Naxalite और कांग्रेस पर अराजकता की राजनीति करने का आरोप लगाया था. इस पर सपा सांसद ने कहा कि विपक्ष की एकजुटता और प्रस्तावित रैली को लेकर भाजपा में घबराहट है. यही वजह है कि भाजपा नेता इस तरह के बयान दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह रैली ऐतिहासिक होगी और विपक्षी दलों की एकता का संदेश देगी. उन्होंने भाजपा के आरोपों को बेबुनियाद और वास्तविकता से दूर बताया.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से उत्तर प्रदेश में भाजपा की तीसरी बार Government बनने पर समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की घोषणा पर अवधेश प्रसाद ने कहा कि यह केवल कल्पना और दिवास्वप्न है. 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से भाजपा का सफाया हो जाएगा. अगर भाजपा को 50 सीटें भी मिल गईं तो इसे दुनिया की सबसे बड़ी घटना समझा जाना चाहिए.
आगामी विधानसभा चुनाव में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और भाजपा से अधिक महिलाओं को टिकट देने संबंधी अखिलेश यादव के बयान पर अवधेश प्रसाद ने कहा कि Samajwadi Party महिलाओं को विशेष अवसर देगी. पार्टी की ओर से महिलाओं को पहले की तुलना में अधिक सीटें दी जाएंगी और उनकी भागीदारी बढ़ाई जाएगी.
एमएलसी चुनाव को लेकर कपिल सिब्बल के हालिया बयान पर उन्होंने कहा कि उनकी बात सही है. Prime Minister मोदी के क्षेत्र वाराणसी में दोनों सीटों पर भाजपा का हारना सामान्य बात नहीं है. यह पूरे देश में बदलाव का संदेश है और परिवर्तन की शुरुआत का संकेत है.
स्वामी प्रसाद मौर्य की पार्टी के साथ 2027 के चुनाव में गठबंधन नहीं करने के अखिलेश यादव के फैसले पर अवधेश प्रसाद ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्पष्ट कर दिया है कि स्वामी प्रसाद मौर्य को Samajwadi Party में शामिल नहीं किया जाएगा और न ही किसी तरह का समझौता होगा. पहले के अनुभवों के नतीजे अच्छे नहीं रहे थे. पार्टी अध्यक्ष ने जो फैसला लिया है, वह पार्टी के हित में है और इस पर अब अधिक कुछ कहने की आवश्यकता नहीं है.
–
पीएसके


