Skip to content
Saturday, 31 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अन्य खेल,खेल

यूथ ओलंपिक गेम्स 2026: बैडमिंटन में भारत की ओर से चुनौती पेश करेंगे देव रूपारेलिया और तन्वी पात्री

यूथ ओलंपिक गेम्स 2026: बैडमिंटन में India की ओर से चुनौती पेश करेंगे देव रूपारेलिया और तन्वी पात्री

New Delhi, 30 अक्टूबर . युवा बैडमिंटन खिलाड़ी देव रूपारेलिया और तन्वी पात्री, 1 से 5 नवंबर तक डकार में होने वाले यूथ ओलंपिक गेम्स 2026 में बैडमिंटन प्रतियोगिता में India का प्रतिनिधित्व करेंगे.

यूथ ओलंपिक गेम्स सेनेगल की राजधानी और सबसे बड़े शहर डकार में 31 अक्टूबर से 13 नवंबर तक आयोजित किए जाएंगे. बैडमिंटन इवेंट्स के ड्रॉ की घोषणा कर दी गई है. दूसरे वरीयता प्राप्त देव रूपारेलिया को पुरुष एकल (मेंस सिंगल्स) प्रतियोगिता के ग्रुप एच में रखा गया है. उनके साथ इस ग्रुप में शौर्य गुल्लैया (कनाडा), पेट्र ब्रिजा (चेक गणराज्य) और शेख अहमदौ बाम्बा डायग्ने (सेनेगल) शामिल हैं.

महिला एकल (विमेंस सिंगल्स) प्रतियोगिता में तीसरी वरीयता प्राप्त तन्वी पात्री को ग्रुप एफ में रखा गया है. यहां उनका मुकाबला स्मृति अदेपु (ऑस्ट्रेलिया), सारा पेट्रीसिया डेलगाडो गोंजालेज (मेक्सिको) और जांग यू जियोंग (कोरिया) से होगा. डकार यूथ ओलंपिक गेम्स की बैडमिंटन प्रतियोगिता में पुरुष और महिला एकल इवेंट्स होंगे, जिनमें प्रत्येक श्रेणी में 32 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. यह प्रतियोगिता दो चरणों में खेली जाएगी – ग्रुप स्टेज और उसके बाद नॉकआउट चरण.

खिलाड़ियों को चार-चार के आठ समूहों में बांटा गया है. हर खिलाड़ी को अपने ग्रुप के बाकी तीन खिलाड़ियों का सामना करना होगा. प्रत्येक ग्रुप का विजेता नॉकआउट चरण के क्वार्टर फाइनल में पहुंचेगा. इसके बाद सेमीफाइनल और मेडल मुकाबले होंगे. 5 नवंबर को स्वर्ण (गोल्ड) और कांस्य (ब्रॉन्ज) पदकों का फैसला होगा.

दोनों भारतीय खिलाड़ी अपने-अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहने और नॉकआउट चरण में जगह बनाने की कोशिश करेंगे, ताकि वह यूथ ओलंपिक के मंच पर अपनी छाप छोड़ सकें. अन्य स्पर्धाओं में Haryana की गुंजन महिलाओं की 48 किग्रा श्रेणी में, जबकि मणिपुर के एल. अंबेडकर मैतेई पुरुषों की 50 किग्रा श्रेणी में India का प्रतिनिधित्व करेंगे. India ने बॉक्सिंग में दो कोटा हासिल किए हैं – एक पुरुषों की श्रेणी में और एक महिलाओं की श्रेणी में. दोनों भारतीय मुक्केबाजों ने क्वालीफाइंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर अपनी जगह पक्की की है.

–

एसएम/डीकेपी

Share