
विक्टोरिया (सेशेल्स), 28 जून . सेशेल्स के तीन दिवसीय दौरे पर गए Prime Minister Narendra Modi को स्टेट हाउस में ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया. पीएम मोदी का स्वागत सेशेल्स के President पैट्रिक हर्मिनी ने किया.
27 से शुरू हुई यात्रा 29 जून तक जारी रहेगी. इस यात्रा का उद्देश्य India और सेशेल्स के बीच लंबे समय से चले आ रहे द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करना है.
स्टेट हाउस में President हर्मिनी ने Prime Minister मोदी का औपचारिक स्वागत किया और दोनों नेताओं ने आधिकारिक समारोह में भाग लिया.
Prime Minister मोदी Monday को सेशेल्स के स्वर्ण जयंती राष्ट्रीय दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे. यह समारोह वर्ष 1976 में ब्रिटेन से मिली आजादी के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है.
पीएम मोदी Saturday दोपहर सेशेल्स की राजधानी विक्टोरिया पहुंचे थे, जहां President हर्मिनी ने कई वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों के साथ हवाई अड्डे पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया था. स्वागत समारोह में Gujarat के कच्छ क्षेत्र का पारंपरिक लोकनृत्य भी प्रस्तुत किया गया. पीएम मोदी ने भारतीय प्रवासियों की तारीफ करते हुए इसे ‘ग्लोबल कनेक्ट’ की मिसाल बताया.
Saturday को ही Prime Minister मोदी और President हर्मिनी एक ही कार में सवार हो सेशेल्स नेशनल बॉटनिकल गार्डन पहुंचे.
इस दौरान Prime Minister मोदी ने सेशेल्स को India में निर्मित फास्ट पेट्रोल वेसल (एफपीवी) पीएस एलईएसपीडब्ल्यूएआर, छह एंबुलेंस, 10 यूटिलिटी वाहन और पांच लेजर रेडियल नौकाएं भेंट कीं. इनसे सेशेल्स की समुद्री निगरानी और विशेष आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) में गश्त की क्षमता मजबूत होगी.
यह विशेष समुद्री पोत गोवा शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा निर्मित है. हस्तांतरण समारोह विक्टोरिया स्थित सेशेल्स कोस्ट गार्ड बेस पर President हर्मिनी की उपस्थिति में आयोजित किया गया.
विदेश मंत्रालय ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि India में निर्मित यह फास्ट पेट्रोल वेसल सेशेल्स की समुद्री सुरक्षा और ईईजेड निगरानी क्षमता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.
–
केआर/