कोलकाता में बुजुर्ग दंपति के शव घर से बरामद, आत्महत्या की आशंका

कोलकाता, 4 अक्टूबर . कोलकाता के दक्षिणी बाहरी इलाके नयाबाद में Sunday को एक घर से बुजुर्ग दंपति के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई.

यह घटना पंचसायर Police स्टेशन के अंतर्गत नयाबाद के नवा मलंच इलाके की है. मृतकों की पहचान 66 वर्षीय असित ऐश और 68 वर्षीय मंदीरा ऐश के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि दोनों लंबे समय से इस इलाके में रह रहे थे.

Police के मुताबिक, Sunday सुबह करीब 9 बजे पंचसायर Police स्टेशन को सूचना मिली कि नवा मलंच स्थित एक घर का दरवाजा अंदर से बंद है. साथ ही घर के अंदर एक व्यक्ति को फंदे से लटका हुआ देखा गया है. सूचना मिलने के बाद पंचसायर थाने की Police मौके पर पहुंची.

इस घटना को लेकर कोलकाता Police के अतिरिक्त आयुक्त (डिटेक्टिव डिपार्टमेंट) कुणाल अग्रवाल ने कहा, “घटना की जांच की जा रही है. कोलकाता Police के होमिसाइड विभाग के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे. Police ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया है.”

Police के अनुसार, घर का दरवाजा अंदर से बंद था. स्थानीय लोगों की मौजूदगी में Police ने दरवाजा खोलकर घर में प्रवेश किया. अंदर असित ऐश का शव छत के पंखे से लटका मिला, जबकि उनकी पत्नी मंदीरा ऐश बिस्तर पर पड़ी थीं.

Police ने असित ऐश को तुरंत नीचे उतारा. इसके बाद दोनों को एनआरएस मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

शुरुआती जांच में पता चला है कि असित और मंदीरा लंबे समय से इस घर में रह रहे थे. Police ने घर की स्थिति की जांच करने के बाद मामले की पड़ताल शुरू कर दी है. जांच के लिए घटनास्थल से तौलिया समेत कई सामान बरामद कर जब्त किए गए हैं.

Police ने मृतकों के रिश्तेदारों को घटना की जानकारी दे दी है. मौत की असली वजह का पता लगाने के लिए दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा.

Police का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल से मिली जानकारी के आधार पर आगे की जांच की जाएगी.

–

एएमटी/डीकेपी

Leave a Comment