ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश पर वार, बोले- अब्दुल्लों का मोहल्ला चमका, बाकी अंधेरे में

Lucknow, 28 जून . उत्तर प्रदेश Government में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने Samajwadi Party अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोलते हुए उन पर सांसद निधि के खर्च में भेदभाव, गैर-यादव पिछड़ों और दलितों की उपेक्षा तथा तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया. राजभर ने कहा कि कन्नौज Lok Sabha क्षेत्र में विकास कार्यों को चुनिंदा इलाकों तक सीमित रखा गया, जबकि गैर-यादव पिछड़े और दलित समाज की लगातार अनदेखी की गई.

मंत्री ओपी राजभर ने social media मंच एक्स पर लिखा कि राजा बाबू’ उर्फ अखिलेश जी. इस समय कन्नौज की आपकी सांसद निधि का खर्च पूरे देश में चर्चा का विषय है. विकास के नाम पर आपको सिर्फ ‘सपाई अब्दुल्लों का मोहल्ला’ ही दिखा. उजाला सिर्फ इन्हीं की गलियों में करना है? जाटव, धानुक, धोबी, लोधी की गलियों को आपने ‘चांद’ के भरोसे छोड़ दिया. ये सब भी आपके ही Lok Sabha क्षेत्र में रहते हैं.

उन्होंने आगे लिखा कि वैसे इस मामले में आपका और आपकी पार्टी का पुराना रिकॉर्ड है. हक खा जाने का. सपा की वजह से ओबीसी आरक्षण को सिर्फ यादवों और मुस्लिमों ने खाया. मंत्री ने कहा कि जिसकी वजह से आज हमारे, पाल, प्रजापति, बिंद, केवट, मल्लाह, राजभर, निषाद, मांझी, दर्जी, तेली, फकीर, बंजारा समेत पूरा अति पिछड़ा और दलित समाज के बच्चे ईंट-गारा ढो रहे हैं, रिक्शा चला रहे हैं या ढाबों पर प्लेट धो रहे हैं.

उन्होंने आगे कहा कि आपकी सपा Government के 13 सालों में हमारी दो-दो पीढ़ियां बर्बाद हुई हैं. आपकी Government ने हमें कमजोर किया, जिसका असर आपके मुस्लिम और यादव समीकरण में भी दिखता है. वही दबंगई, वही गुंडई, जो आपकी पार्टी और आपने सिखाई. हर जगह आपके गुंडे हमें मारते-पीटते हैं. उन्होंने आगे लिखा कि मुरादाबाद और बांदा की हमारी बहनें वही झेल रही हैं. उनके साथ आपके अपने गुंडे ‘बत्तमीजी’ कर रहे हैं. धमकी दे रहे हैं. किसी को हिन्दू होने का दर्द झेलना पड़ रहा है तो किसी को गैर यादव ओबीसी यानी कुर्मी.

राजभर ने कहा कि अखिलेश जी अगर कोई जाना चाहता है तो जाने दीजिए, कोई आपकी पार्टी छोड़ना चाहता है तो छोड़ने दीजिए. डरा-धमकाकर कब तक किसी को रोक लेंगे? उन्होंने कहा कि अखिलेश जी आपको दिक्कत ओम प्रकाश राजभर से है, परेशानी राजभर है तो राजभर से लड़ो न. जो करना है, मेरे साथ करो.

उन्होंने कहा कि गैर यादव ओबीसी और दलित जातियों के हित के लिए जान देने की नौबत आई तो ये ओम प्रकाश न झुकेगा और न ही रुकेगा. हम अति पिछड़ों को पिटवाना और धमकाना बंद करो अखिलेश और गुंडई करने से आपकी पार्टी बचने वाली नहीं है, सपा टूट कर ही रहेगी. बचाना है तो पहले खुद में सुधार करिए और फिर अपनी पार्टी में.

–

विकेटी/पीएम

Leave a Comment