
जमशेदपुर, 28 जून . Jharkhand के जमशेदपुर में Saturday देर रात एक पब के भीतर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. दो युवतियों से कथित छेड़छाड़ का विरोध करने पर कुछ युवकों ने दो लोगों पर चाकू से हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया.
हैरानी की बात यह रही कि हमलावर पक्ष अस्पताल तक पहुंच गया और इमरजेंसी वार्ड के बाहर दोनों पक्षों के बीच फिर मारपीट हो गई. इससे अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. घटना बिष्टूपुर थाना क्षेत्र स्थित डबल डाउन पब एंड बार की है. Police और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर रात पब में काफी भीड़ थी. इसी दौरान दो युवतियों के साथ कथित छेड़छाड़ को लेकर विवाद शुरू हुआ. युवतियों के साथ मौजूद युवकों ने इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई और फिर मारपीट शुरू हो गई.
हालात बिगड़ने पर पब के बाउंसरों और सुरक्षाकर्मियों ने दोनों पक्षों को बाहर निकाल दिया. आरोप है कि पब से बाहर निकलने के बाद एक पक्ष ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया. इसके बाद सड़क पर दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए. इसी दौरान हिमांशु सिंह और प्रत्युष सिंह नामक दो युवकों पर चाकू से कई वार किए गए. दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल पहुंचाया गया.
घायलों को अस्पताल ले जाने के कुछ ही देर बाद दूसरा पक्ष भी वहां पहुंच गया. इमरजेंसी वार्ड के बाहर दोनों पक्षों के बीच फिर मारपीट हुई. अस्पताल में मौजूद मरीजों और उनके परिजनों में इससे दहशत फैल गई. सूचना मिलने पर Police मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. बिष्टूपुर थाना Police ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. पब और आसपास लगे cctv कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं. घायलों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं.
–
एसएनसी/पीएम