Skip to content
Monday, 19 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
आईएएनएस स्पेशल,कूटनीति,अंतरराष्ट्रीय

राष्ट्रपति ट्रंप 2027 की शुरुआत में कर सकते हैं भारत का दौरा: मार्को रुबियो (आईएएनएस एक्सक्लूसिव)

President ट्रंप 2027 की शुरुआत में कर सकते हैं India का दौरा: मार्को रुबियो (  एक्सक्लूसिव)

वॉशिंगटन, 27 जून . अमेरिका के President डोनाल्ड ट्रंप के अगले साल India दौरे पर आने की संभावना है. अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि ट्रंप प्रशासन अगले साल की शुरुआत में President डोनाल्ड ट्रंप के India दौरे की तैयारी पर काम कर रहा है. इससे भारत-अमेरिका संबंधों में बढ़ती गति का संकेत मिलता है. दोनों देश द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के भी करीब पहुंच रहे हैं.

व्हाइट हाउस में समाचार एजेंसी को दिए एक विशेष साक्षात्कार में रुबियो ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वह President के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों के सिलसिले में इस वर्ष के अंत से पहले India आएंगे.

उन्होंने कहा, “मैं खुद इस साल के अंत से पहले India जाने और अगले साल की शुरुआत में President के दौरे की तैयारी करने का इंतजार कर रहा हूं.”

यह पूछे जाने पर कि क्या ट्रंप का दौरा अगले साल हो सकता है, रुबियो ने कहा, “हम ऐसी ही उम्मीद कर रहे हैं. हम इसी दिशा में काम कर रहे हैं, ताकि अगले साल की शुरुआत में President India आ सकें.”

रुबियो ने कहा कि जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान President ट्रंप और Prime Minister Narendra Modi के बीच हाल में हुई बैठक के बाद भारत-अमेरिका संबंध और मजबूत हुए हैं.

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि सब कुछ बहुत अच्छा चल रहा है. हमारे संबंध काफी मजबूत हैं. Prime Minister के साथ हमारी बैठक बहुत अच्छी रही. जी7 में President और Prime Minister की मुलाकात भी सकारात्मक रही.”

विदेश मंत्री ने दोनों देशों के बीच जारी व्यापार वार्ता को लेकर भी आशा जताई. उन्होंने कहा, “हम व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की उम्मीद कर रहे हैं. हम इसके अंतिम चरण में हैं और बातचीत काफी सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है.”

रुबियो ने कहा कि वाशिंगटन क्वाड देशों के नेताओं की अगली बैठक का भी इंतजार कर रहा है.

India को अमेरिका के सबसे करीबी साझेदारों में से एक बताते हुए उन्होंने कहा, “India अमेरिका का बेहद करीबी साझेदार और सहयोगी है. Prime Minister और President के बीच व्यक्तिगत संबंध भी बेहद मजबूत हैं, जो कूटनीति के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं.”

President ट्रंप पिछली बार फरवरी 2020 में India आए थे. उस दौरान उन्होंने और Prime Minister Narendra Modi ने Ahmedabad में ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम को संबोधित किया था. इसके बाद New Delhi में दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई थी.

उस दौरे के बाद से President ट्रंप और Prime Minister मोदी के बीच नियमित बातचीत होती रही है. दोनों देश व्यापार, रक्षा प्रौद्योगिकी और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग को और गहरा करने के लिए प्रयासरत हैं.

अमेरिका, भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया क्वाड के सदस्य हैं. ये चारों देश क्षेत्रीय सुरक्षा, महत्वपूर्ण एवं उभरती तकनीक, मजबूत सप्लाई चेन और समुद्री सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ा रहे हैं. वाशिंगटन और New Delhi दोनों ने अपनी साझेदारी को 21वीं सदी के सबसे महत्वपूर्ण रणनीतिक संबंधों में से एक बताया है.

–

केके/एएस

Share