Skip to content
Monday, 19 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
क्रिकेट,खेल

रमेश पवार सीनियर पुरुष चयन समिति में शामिल, प्रज्ञान ओझा बने चीफ सेलेक्टर

रमेश पवार सीनियर पुरुष चयन समिति में शामिल, प्रज्ञान ओझा बने चीफ सेलेक्टर

New Delhi, 19 अक्टूबर . India के पूर्व ऑफ स्पिनर रमेश पोवार को सीनियर पुरुष चयन समिति में शामिल किया गया है, जबकि पूर्व बाएं हाथ के स्पिनर प्रज्ञान ओझा को नया चीफ सेलेक्टर नियुक्त किया गया.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने Monday को बताया कि ओझा को उनकी वरिष्ठता के आधार पर चयन पैनल का अध्यक्ष बनाया गया है. पैनल के पांच सदस्यों में रमेश पोवार सर्वाधिक 24 टेस्ट मैच खेले हैं. अब इस चयन समिति में प्रज्ञान ओझा, रमेश पवार, शिव सुंदर दास, आरपी सिंह और अजय रात्रा शामिल हैं.

पवार के नाम की सिफारिश क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) ने सर्वसम्मति से की थी. इस समिति में अशोक मल्होत्रा ​​और जतिन परांजपे शामिल थे, जिन्होंने पिछले हफ्ते बीसीसीआई मुख्यालय में आवेदकों की स्क्रीनिंग और इंटरव्यू लिया था. को मिली जानकारी के अनुसार, पवार का इंटरव्यू जूनियर चयन समिति के सदस्य के पद के लिए भी लिया गया था.

48 वर्षीय पवार ने साल 2004 से 2007 के बीच India के लिए दो टेस्ट और 31 वनडे मैच खेले हैं और उनके पास इस भूमिका के लिए काफी अनुभव है. उन्होंने वसीम जाफर, सलिल अंकोला, जैकब मार्टिन और कॉनर विलियम्स जैसे पूर्व भारतीय और वेस्ट जोन के खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए यह जगह हासिल की.

Mumbai के रहने वाले पवार दो बार भारतीय महिला टीम के हेड कोच रहे हैं. उनके कार्यकाल में टीम ने एशिया कप का खिताब जीता और 2022 में कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल हासिल किया.

पवार ने Mumbai को विजय हजारे ट्रॉफी जिताने में भी कोच के तौर पर मदद की थी. हाल ही में पद छोड़ने से पहले, वे पिछले दो सीजन तक Gujarat की सीनियर पुरुष टीम के हेड कोच रहे. इसके अलावा, उन्होंने India के खिलाफ हाल ही में हुई वनडे सीरीज के दौरान ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम के लिए कंसल्टेंट कोच की भूमिका संभाली थी.

सीनियर चयन पैनल में यह जगह तब खाली हुई थी, जब मुख्य चयनकर्ता के पद से अजीत अगरकर हट गए थे. जुलाई 2023 में कार्यभार संभालने वाले अगरकर के नेतृत्व में भारतीय पुरुष क्रिकेट ने एक सफल दौर देखा, जिसमें टीम ने तीन आईसीसी ट्रॉफियां, दो एशिया कप खिताब और एशियन गेम्स में लगातार दो गोल्ड मेडल जीते.

–

आरएसजी

Share