Skip to content
Monday, 19 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

देश षड्यंत्र से नहीं, संविधान और जनता की आवाज से चलता है: रोहन गुप्ता

देश षड्यंत्र से नहीं, संविधान और जनता की आवाज से चलता है: रोहन गुप्ता

Ahmedabad, 19 अक्टूबर . भाजपा के राष्ट्रीय सचिव रोहन गुप्ता ने जॉर्ज सोरोस पर Union Minister किरेन रिजिजू की टिप्पणी, चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत के बयान और Samajwadi Party के अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से 26 नवंबर को घोषणापत्र जारी करने के ऐलान पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उसके पास जनता का समर्थन हासिल करने के बजाय षड्यंत्र और आरोपों की राजनीति करने का एजेंडा है.

जॉर्ज सोरोस पर किरेन रिजिजू की टिप्पणी को लेकर रोहन गुप्ता ने कहा कि दुनिया के कुछ देशों में सत्ता परिवर्तन से जुड़े जिस तरह के पैटर्न देखने को मिले हैं, उसी तरह का माहौल India में भी बनाने की कोशिश की जा रही है. विपक्ष की मंशा किसी न किसी तरह षड्यंत्र के जरिए सत्ता परिवर्तन करने की है. India लोकतंत्र और संविधान से चलता है. यहां जनता की आवाज सबसे महत्वपूर्ण है. किसी षड्यंत्र के जरिए देश को नहीं चलाया जा सकता. विपक्ष को पहले जनता का विश्वास जीतना चाहिए और उसके बाद सत्ता परिवर्तन की बात करनी चाहिए.

उन्होंने कहा कि देश के दिल में Prime Minister Narendra Modi, भाजपा और एनडीए हैं. विपक्ष पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि उसके दिल में जनता और युवाओं के बजाय सत्ता पाने की इच्छा है. जनता का समर्थन हासिल किए बिना सत्ता में आने की उम्मीद करना केवल सपना देखने जैसा है.

संजय राउत की ओर से चुनाव आयोग को माफिया बताए जाने पर रोहन गुप्ता ने कहा कि इंडी गठबंधन के नेताओं की भाषा उनकी बौखलाहट और निराशा को दर्शाती है. उन्होंने आरोप लगाया कि गठबंधन और माफिया के संबंधों को लेकर देश पहले से जानता है और जिन राज्यों में विपक्षी दलों की Governmentें रही हैं, वहां माफिया राज देखने को मिला. गुप्ता ने कहा कि विपक्ष को आत्ममंथन करना चाहिए कि संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करने से उसे क्या हासिल होगा. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष बिना सबूत के आरोप लगाकर जनता का समर्थन हासिल नहीं कर सकता.

कांग्रेस के शासनकाल में नवीन चावला की नियुक्ति का मुद्दा उठाते हुए गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस को इस सवाल का जवाब देना चाहिए कि गोपालस्वामी के विरोध के बावजूद नवीन चावला को किस प्रकार नियुक्त किया गया और उनके नेतृत्व में चुनाव जीता गया. संवैधानिक संस्था के प्रमुख का इस तरह अपमान करना गठबंधन के नेताओं को शोभा नहीं देता.

Samajwadi Party की ओर से 26 नवंबर को संकल्प पत्र जारी करने की घोषणा पर गुप्ता ने कहा कि अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश की जनता को अपने शासनकाल के कामकाज का जवाब देना चाहिए. जनता Samajwadi Party के शासन में कथित माफिया राज, कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा और आर्थिक विकास से जुड़े सवालों को जानती है. प्रदेश की जनता वास्तविकता और प्रचार के बीच अंतर समझती है. उन्होंने अखिलेश यादव के बयानों और विपक्षी नेताओं की कथित धमकी भरी भाषा पर सवाल उठाते हुए कहा कि जनता ऐसे नेताओं पर भरोसा क्यों करेगी.

वहीं, भाजपा Government की तारीफ करते हुए उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में सुशासन के जरिए परिस्थितियों में सुधार हुआ है और प्रदेश को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाया गया है. गुप्ता ने विश्वास जताया कि विपक्ष चाहे कितने भी दावे कर ले, उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा के साथ थी, है और आगे भी रहेगी.

–

पीएसके

Share