राजस्थान के भीलवाड़ा में विस्फोटकों से भरी पिकअप में धमाका, चालक की मौत

jaipur, 19 अक्टूबर . Rajasthan के भीलवाड़ा जिले के अगूंचा गांव में विस्फोटकों से लदी एक पिकअप गाड़ी में हुए भीषण धमाके में चालक की मौके पर ही मौत हो गई.
यह विस्फोट Monday सुबह 11:30 बजे गुलाबपुरा थाना क्षेत्र में हुआ. धमाका इतना तेज था कि पिकअप पूरी तरह नष्ट हो गई और पास की एक चारदीवारी मलबे में तब्दील हो गई.
विस्फोट की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसका मलबा दूर-दूर तक बिखर गया. चालक का शव ढही हुई दीवार के मलबे के नीचे मिला.
Police के अनुसार मृतक की पहचान 35 वर्षीय राम अवतार के रूप में हुई है, जो बूंदी का रहने वाला था. धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई. आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और घटनास्थल पर पहुंच गए.
विस्फोट के कारण आसपास के घरों के दरवाजों और खिड़कियों के शीशे टूट गए. कुछ मकानों की दीवारों में भी दरारें आने की बात सामने आई है.
जिस परिसर में पिकअप खड़ी थी, उसे भी भारी नुकसान पहुंचा. चारदीवारी पूरी तरह ढह गई. बताया जा रहा है कि धमाके के कारण वाहन का इंजन लगभग 10 फीट दूर जाकर गिरा.
घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया. मलबे के नीचे चालक का शव मिलने से घटना और भी गंभीर हो गई.
गुलाबपुरा थाना प्रभारी संजय गुर्जर ने बताया कि विस्फोट स्थानीय निवासी हीरालाल खटिक के बाड़े में हुआ. विस्फोटकों से भरी पिकअप वहां खड़ी थी, तभी अचानक उसमें धमाका हो गया.
सूचना मिलते ही अगूंचा Police चौकी और गुलाबपुरा थाना की Police मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेरकर सुरक्षा व्यवस्था संभाली.
घटनास्थल की जांच के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है. टीम विस्फोटक सामग्री की पहचान करने और धमाके के सटीक कारणों का पता लगाने में जुटी है.
Police ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि पिकअप में इतने विस्फोटक क्यों और किस उद्देश्य से ले जाए जा रहे थे. फिलहाल मामले की जांच जारी है और विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.
–
एएमटी/पीएम


