पंजाब: अमृतसर पुलिस ने नशीले पदार्थों और अवैध हथियार तस्करी के गिरोह का किया भंडाफोड़

अमृतसर, 19 अक्टूबर . अमृतसर कमिश्नरेट Police ने नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है. पंजाब के डीजीपी गौरव यादव की ओर से social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर यह जानकारी दी गई.
डीजीपी की ओर से एक्स पर पोस्ट में लिखा गया, “एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए अमृतसर Police ने नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है. Police ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 10 पिस्तौल (3 ग्लॉक 9 एमएम और सात .30 बोर) तथा 1.022 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है.”
डीजीपी की ओर से जानकारी दी गई, “शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी विदेशों में बैठे तस्करों के संपर्क में थे, जो कथित तौर पर अवैध हथियार उपलब्ध कराते थे, जिन्हें बाद में आपराधिक तत्वों तक पहुंचाया जाता था.
अमृतसर के कैंटोनमेंट Police स्टेशन में First Information Report दर्ज कर ली गई है. इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने और इसके पीछे की कड़ियों (लिंकेज) का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है.” डीजीपी ने आगे लिखा, “पंजाब Police अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क को खत्म करने और पंजाब को सुरक्षित व नशामुक्त बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.”
इससे पहले 15 अक्टूबर को भी काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने सीमा पार से हथियारों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया था. डीजीपी की ओर से एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी गई थी, “एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए, काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने सीमा पार से हथियारों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है. इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से 1 असॉल्ट राइफल (.30 बोर), 2 हैंड ग्रेनेड, 13 पिस्तौलें (जिनमें 4 ग्लॉक पिस्तौलें शामिल हैं) और 25 कारतूस बरामद किए गए.”
डीजीपी की ओर से बताया गया था, “एसएसओसी अमृतसर में First Information Report दर्ज कर ली गई है. तस्करी के इस नेटवर्क का पता लगाने, इसके पीछे और आगे के संपर्कों को खंगालने और इसमें शामिल सभी लोगों की पहचान करने के लिए आगे की जांच जारी है.”
–
एसडी/पीएम


