Skip to content
Monday, 19 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

झारखंड पुलिस ने मानव तस्करी की शिकार चार नाबालिग लड़कियों को दिल्ली और जयपुर से किया बरामद

Jharkhand Police ने मानव तस्करी की शिकार चार नाबालिग लड़कियों को दिल्ली और jaipur से किया बरामद

खूंटी, 19 अक्टूबर . Jharkhand के खूंटी जिले की Police ने मानव तस्करी के मामलों में कार्रवाई करते हुए चार नाबालिग लड़कियों को दिल्ली और jaipur से बरामद किया है. इनमें तीन लड़कियां दिल्ली से और एक jaipur से मिली है. jaipur से बरामद लड़की करीब 11 साल से लापता थी. Police अब इस मामले में कथित तौर पर शामिल मानव तस्करों और प्लेसमेंट एजेंसियों की भूमिका की जांच कर रही है.

Police के अनुसार, दिल्ली से बरामद तीन लड़कियां करीब एक साल पहले अपने घरों से लापता हो गई थीं. परिजनों की शिकायत के बाद Police उनकी तलाश कर रही थी. जांच के दौरान मिली जानकारी के आधार पर Police ने दिल्ली में कार्रवाई की और तीनों को सुरक्षित बरामद कर लिया. jaipur से जिस लड़की को बरामद किया गया है, वह करीब 11 साल से अपने परिवार से दूर थी. Police ने जांच के दौरान उसका पता लगाया और उसे बरामद करने में सफलता हासिल की.

लड़कियों को मानव तस्करों का गिरोह बेहतर नौकरी दिलाने का झांसा देकर दूसरे राज्यों में ले गया था. वहां उन्हें प्लेसमेंट एजेंसियों के माध्यम से अलग-अलग घरों में घरेलू काम में लगाया गया था. Police इस बात की जांच कर रही है कि लड़कियों को किन परिस्थितियों में उनके घरों से दूर ले जाया गया और इस पूरे मामले में किन लोगों की भूमिका रही.

खूंटी के Police अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने बताया कि मानव तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है. उन्होंने कहा कि मामलों की जांच जारी है और इसमें शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. Police के मुताबिक, चारों लड़कियों को सुरक्षित खूंटी लाने की प्रक्रिया चल रही है. यहां उनकी काउंसलिंग कराई जाएगी और बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) की मदद से उन्हें उनके परिजनों से मिलाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. Police मानव तस्करी से जुड़े नेटवर्क और प्लेसमेंट एजेंसियों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है.

–

एसएनसी/पीएम

Share