Skip to content
Monday, 19 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
मनोरंजन,राष्ट्रीय

‘डर तो लगता है, ऐसी मौत नहीं मरना’, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से सहमीं अभिनेत्रियां, मुंबई की सुरक्षा पर भी चिंतित

‘डर तो लगता है, ऐसी मौत नहीं मरना’, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से सहमीं अभिनेत्रियां, Mumbai  की सुरक्षा पर भी चिंतित

Mumbai , 19 अक्टूबर . Actor टाइगर श्रॉफ पर Sunday को हुई फायरिंग की घटना ने फिल्मी जगत में चिंता बढ़ा दी है. Mumbai को देश के सबसे सुरक्षित शहरों में से एक माना जाता है, लेकिन हाल के दिनों में सामने आई घटनाओं ने फिल्मी सितारों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. Actress पूनम पांडे, नीतू चंद्रा, कुनिका सदानंद और उर्वशी रौतेला ने इस घटना पर चिंता जताई है.

से बातचीत में Actress पूनम पांडे ने कहा कि इस खबर को सुनकर कुछ देर के लिए सन्न रह गई थी. उन्हें अब भी इस घटना पर विश्वास नहीं हो रहा है और वह सदमे में हैं.

पूनम ने कहा कि कल मैं एक दुर्गा पंडाल में थी और अभी भी वहीं जा रही हूं. जब मीडिया के कुछ दोस्तों ने मुझे इस घटना के बारे में बताया, तो मैं दो मिनट के लिए पूरी तरह सन्न रह गई. मैं सोच रही थी कि आखिर ऐसा कैसे हो गया. सच कहूं तो मैं अभी भी सदमे में हूं. आज सुबह से ही मैं उन दो लड़कों के बारे में खबरें देख रही हूं. फुटेज में वे बिल्कुल दुबले-पतले और कम उम्र के लग रहे थे. वे उन गैंगस्टर्स की तरह बिल्कुल नहीं दिख रहे थे, जिन्हें हम फिल्मों में देखते हैं. कुछ दुबले-पतले लड़के कहीं से आए और उन्होंने इतने बड़े स्टार को निशाना बनाकर फायरिंग की. टाइगर श्रॉफ ने अच्छी और विवादों से दूर रहने वाली फिल्में की हैं. मुझे नहीं लगता कि Actor की किसी से दुश्मनी होगी.

पूनम ने कहा कि कोई व्यक्ति फुटबॉल खेलकर घर लौट रहा हो और उसे निशाना बनाया जाए, सोचिए यह कितना खौफनाक है. यह ऐसा है कि मैं अभी आपसे बात कर रही हूं और आगे चलते हुए कुछ हो जाए. भगवान न करे, ऐसा किसी के साथ हो. यह बेहद डरावनी बात है. हम बीमारियों से बचने और खुद को सुरक्षित रखने की कोशिश करते हैं, लेकिन ऐसी घटनाओं को कैसे रोका जाए. Mumbai अभी भी सुरक्षित शहर है, लेकिन इस तरह की घटना बेहद चौंकाने वाली है. उन्होंने राहत जताई कि टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं. साथ ही उन्होंने Mumbai Police पर भरोसा जताते हुए कहा कि अपराधियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए.

लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े सवाल पर उन्होंने सुरक्षा का जिक्र करते हुए कहा कि डर तो लगता है न. ऐसी मौत नहीं मरना चाहते. यह बहुत डरावना है. हमारे इवेंट्स में सुरक्षाकर्मी होते हैं, लेकिन हम हर जगह सुरक्षा लेकर नहीं जाते. टाइगर भी फुटबॉल खेलने गए थे. मौजूदा स्थिति को देखते हुए सभी को अपनी सुरक्षा बढ़ानी होगी.

Actress नीतू चंद्रा ने भी टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को लेकर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि शुरुआत में उन्हें लगा था कि यह खबर झूठी है, क्योंकि उनके लिए Mumbai में इस तरह की घटना की कल्पना करना मुश्किल था. मुझे लगा कि यह झूठ है, क्योंकि ऐसा हो ही नहीं सकता. Mumbai खासकर बहुत सुरक्षित जगह है, जहां हम रहते हैं और जहां से मैंने करीब 20 साल पहले अपना करियर शुरू किया था. मुझे हमेशा यहां बहुत सुरक्षित माहौल मिला है. मैंने सोचा कि यह घटना किसी दूसरी जगह हुई होगी. लेकिन, जब मुझे पूरी जानकारी मिली, तो बहुत डर लगने लगा. यह बेहद दुखद एहसास है और मैं बहुत डर गई हूं.

उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में हुई घटनाओं से लोगों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं. मनोरंजन जगत के लोग लोगों को खुशियां देते हैं और उनकी सुरक्षा भी बेहद जरूरी है. उन्होंने Maharashtra Police पर भरोसा जताते हुए उम्मीद की कि Police इस मामले में कार्रवाई करेगी और लोग एक बार फिर Mumbai में सुरक्षित महसूस कर सकेंगे. यह सोचकर भी घबराहट होती है कि घटना के पीछे कोई दुश्मनी है या कोई दूसरा कारण. उन्होंने टाइगर श्रॉफ और उनके पिता जैकी श्रॉफ को लेकर भी चिंता जताई. Actress ने बाबा सिद्दीकी से जुड़े मामले का जिक्र करते हुए कहा कि उस घटना के बाद भी लोग काफी घबरा गए थे.

सुरक्षा व्यवस्था पर बात करते हुए नीतू ने कहा कि कलाकार शॉपिंग मॉल, भीड़भाड़ वाली जगहों और कार्यक्रमों में जाते हैं. वे ऐसी जगहों पर शूटिंग भी करते हैं. अब उन्हें इस बात की चिंता हो रही है कि ऐसे माहौल में बाहर निकलना कितना सुरक्षित है. सभी को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है और कलाकारों को अपने परिवार तथा बॉडीगार्ड्स के साथ बाहर निकलने पर विचार करना चाहिए. उन्होंने उम्मीद जताई कि Mumbai Police लोगों को दोबारा सुरक्षित महसूस कराएगी.

Actress कुनिका सदानंद ने इस घटना के बाद Bollywood के लोगों से जागरूक होने और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर आवाज उठाने की अपील की. उन्होंने कहा कि अब Bollywood के लोगों को जाग जाना चाहिए. जब आप Government का समर्थन करते हैं और उसके पक्ष में बोलते हैं, तो आपको यह भी सोचना चाहिए कि Government आपके लिए क्या कर रही है. आप सभी को अब जागने और हकीकत को समझने की जरूरत है. हमें अपने देश में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर आवाज उठानी चाहिए, क्योंकि इसका असर हमारे अपनों की सुरक्षा पर भी पड़ता है. दोस्तों, परिवार के सदस्यों और आसपास रहने वाले लोगों के साथ-साथ प्रशंसकों की सुरक्षा भी महत्वपूर्ण है. आम लोग टिकट खरीदकर सिनेमा देखने आते हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भी आवाज उठाना जरूरी है.

Actress उर्वशी रौतेला ने भी इस घटना पर दुख जताया. उन्होंने कहा कि यह खबर उनके लिए बेहद परेशान करने वाली है और उनकी संवेदनाएं टाइगर श्रॉफ तथा उनके परिवार के साथ हैं. मुझे सच में बहुत बुरा लग रहा है. यह वाकई बहुत परेशान करने वाली बात है. मेरी संवेदनाएं, हिम्मत और प्रार्थनाएं टाइगर और उनके परिवार के साथ हैं. मुझे पूरी उम्मीद है कि प्रशासन इस मामले में बहुत जल्द कार्रवाई करेगा. सच कहूं तो यह वाकई बेहद परेशान करने वाली घटना है.

BJP MP मनोज तिवारी ने कहा कि यह बहुत ही दुखद घटना है और हम इसकी निंदा करते हैं. भगवान की कृपा से टाइगर बिल्कुल सुरक्षित हैं और सभी लोग सुरक्षित हैं, लेकिन फिर भी इसके दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

–

डीकेएम/एबीएम

Share