टाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले कई बार की थी रेकी, दो-दो के ग्रुप में घूमते थे आरोपी: मुंबई पुलिस

Mumbai , 19 अक्टूबर . Bollywood Actor टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में Mumbai Police ने बड़ा खुलासा किया है. Police के मुताबिक, आरोपियों ने टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने से पहले उनके घर और फुटबॉल ग्राउंड की कई बार रेकी की थी.
Mumbai Police के एक अधिकारी ने बताया, “आरोपियों ने टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने से पहले उनके घर की भी कई बार रेकी की थी. आरोपी दो-दो के ग्रुप में जाकर रेकी करते थे ताकि किसी को शक न हो.”
अधिकारी ने आगे बताया कि टाइगर श्रॉफ के घर के बाहर लगे cctv में आरोपी उनके घर के बाहर घूमते हुए नजर आए हैं. Police और भी पुराने cctv फुटेज की जांच कर रही है ताकि पता लगाया जा सके कि ये लोग कितनी बार टाइगर श्रॉफ के घर के बाहर रेकी करने पहुंचे थे.
Police जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने सिर्फ घर ही नहीं, बल्कि उस फुटबॉल ग्राउंड की भी रेकी की थी, जहां टाइगर श्रॉफ खेलने जाते हैं. अधिकारी ने बताया, “पिछले Sunday को भी आरोपियों ने फुटबॉल ग्राउंड की रेकी की थी, जहां टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने गए थे.”
बताया जा रहा है कि पूरी साजिश को बहुत ही सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया. आरोपी भीड़ में घुल-मिलकर टाइगर की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे. Police को शक है कि हमलावर टाइगर श्रॉफ के डेली रूटीन को समझने की कोशिश कर रहे थे.
Actor पर हुए हमले के सिलसिले में Rajasthan के कोटा से तीन लोग हिरासत में लिए गए हैं. Police ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में दो हमलावर भी शामिल हैं. वहीं, एक आरोपी नाबालिग है.
Mumbai Police ने बताया कि Rajasthan एजीटीएफ और कोटा सिटी Police की संयुक्त टीम ने Mumbai Police से मिले इनपुट के आधार पर तीनों शूटरों को दबोचा. जानकारी के मुताबिक, तीनों आरोपी पुणे-jaipur एक्सप्रेस पर सफर कर रहे थे. Police ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए उन्हें धर दबोचा. वहीं, Mumbai Police ने जुहू इलाके में सभी वीआईपी और मशहूर हस्तियों की सुरक्षा बढ़ा दी है.
–
एससीएच/वीसी


