Skip to content
Monday, 19 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
फ़ुटबॉल,खेल

13 नवंबर से होगी आईडब्ल्यूएल 2026-27 सीजन की शुरुआत; इन 8 टीमों के बीच खिताबी जंग

13 नवंबर से होगी आईडब्ल्यूएल 2026 27 सीजन की शुरुआत; इन 8 टीमों के बीच खिताबी जंग

13 नवंबर से होगी आईडब्ल्यूएल 2026-27 सीजन की शुरुआत; इन 8 टीमों के बीच खिताबी जंग

Mumbai , 19 अक्टूबर . India की प्रमुख महिला क्लब फुटबॉल प्रतियोगिता, इंडियन विमेंस लीग (आईडब्ल्यूएल) का 2026-27 सीजन 13 नवंबर से शुरू होने जा रहा है, जिसमें आठ क्लब खिताब के लिए कोलकाता, जमशेदपुर और Bengaluru में एक-दूसरे से भिड़ेंगे.

आगामी सीजन India में महिला क्लब फुटबॉल के विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है. यह लीग देश की बेहतरीन महिला फुटबॉल खिलाड़ियों को एक प्रतिस्पर्धी मंच प्रदान करना जारी रखेगी.

इसमें हिस्सा लेने वाले आठ क्लबों में पिछले सीजन की छह टीमें ईस्ट बंगाल एफसी, सेतु एफसी, किकस्टार्ट एफसी, नीता फुटबॉल अकादमी, गोकुलम केरल एफसी और गढ़वाल यूनाइटेड एफसी शामिल हैं. इनके साथ होप्स एफसी और जुबा संघ एफसी भी जुड़ेंगे, जिन्होंने 2025-26 सीजन में आईडब्ल्यूएल 2 में क्रमशः पहला और दूसरा स्थान हासिल करके प्रमोशन प्राप्त किया है.

डिफेंडिंग चैंपियन ईस्ट बंगाल एफसी नए सीजन में अपने खिताब को बचाने के इरादे से उतरेगी. 2025-26 सीजन में टीम का प्रदर्शन शानदार रहा था, जिसमें उन्होंने 13 जीत हासिल कीं और उन्हें केवल एक हार का सामना करना पड़ा.

पिछले सीजन में भी खिलाड़ियों ने शानदार व्यक्तिगत प्रदर्शन किए. ईस्ट बंगाल एफसी की फाजिला इक्वापुट 20 गोल के साथ लीग की सर्वाधिक गोल करने वाली खिलाड़ी रहीं. वहीं नीता फुटबॉल एकेडमी की प्यारी जाक्सा और सेतु एफसी की लिंडा कॉम भी आक्रामक खेल में प्रभावशाली प्रदर्शन करने वाली प्रमुख खिलाड़ियों में शामिल रहीं. इन प्रदर्शनों ने लीग में मौजूद प्रतिभा की गहराई और प्रतिस्पर्धा के स्तर को उजागर किया.

यह घोषणा ऐसे समय में हुई है जब ऑल-इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (एआईएफएफ) और कैपरी स्पोर्ट्स, आईडब्ल्यूएल और आईडब्ल्यूएल 2 के कमर्शियल विकास और मार्केटिंग अधिकारों के लिए अपनी 15 साल की महत्वपूर्ण साझेदारी के तहत मिलकर काम कर रहे हैं.

डिप्टी सेक्रेटरी जनरल एम. सत्यनारायण ने कहा, “इंडियन विमेंस लीग (आईडब्ल्यूएल) India में महिला फुटबॉल के विकास का एक मुख्य आधार बनी हुई है. 2026-27 सीजन में आठ क्लब खिताब के लिए मुकाबला करेंगे, जिसमें देश भर की खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने की कोशिश करेंगी. आईडब्ल्यूएल के साथ-साथ, आईडब्ल्यूएल 2 क्लबों और खिलाड़ियों को घरेलू ढांचे में आगे बढ़ने का एक बेहतरीन मौका देता है. हम एक रोमांचक सीजन की उम्मीद कर रहे हैं और पूरे India में महिला फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए और अधिक अवसर पैदा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.”

–

आरएसजी

Share