Skip to content
Tuesday, 20 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर: रियासी में बेटे को फंदे पर लटका देख मां ने लगाई छलांग, पुलवामा में 70 वर्षीय महिला की हत्या

जम्मू कश्मीर: रियासी में बेटे को फंदे पर लटका देख मां ने लगाई छलांग, पुलवामा में 70 वर्षीय महिला की हत्या

जम्मू-कश्मीर: रियासी में बेटे को फंदे पर लटका देख मां ने लगाई छलांग, पुलवामा में 70 वर्षीय महिला की हत्या

जम्मू/श्रीनगर, 19 अक्टूबर . जम्मू-कश्मीर में रियासी जिले के महोरे इलाके में Monday को एक मां ने अपने बेटे को फंदे पर लटका देख सदमे में आकर खिड़की से छलांग लगा दी. इससे 45 वर्षीय महिला घायल हो गई.

यह घटना महोरे तहसील के बगगोदास गांव में घटी, जहां 18 और 19 अक्टूबर की दरमियानी रात को मोहम्मद फारूक (20) घर में फंदे पर लटका हुआ मिला.

अधिकारियों ने बताया कि बेटे को फंदे पर लटका देखकर लड़के की मां ने घर की खिड़की से छलांग लगा दी और गंभीर रूप से घायल हो गई. उसकी मां की पहचान बस्सो बेगम के रूप में हुई है. परिवार के सदस्य उसे जम्मू के Governmentी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है. Police ने घटना की जांच शुरू कर दी है.

एक अन्य घटना में, Monday तड़के पुलवामा जिले के परिगम गांव में अज्ञात हमलावरों ने एक 70 वर्षीय महिला की उसके घर में हत्या कर दी. यह घटना सुबह करीब 5 बजे घटी, जब महिला का बेटा सुबह की नमाज अदा करने के लिए पास की मस्जिद में गया था.

एक अधिकारी ने बताया, “हमलावर घर में घुस गए और महिला का गला काटकर उसकी मौके पर ही हत्या कर दी. वह खून से लथपथ पड़ी मिली. पीड़िता की पहचान 70 वर्षीय जना बेगम के रूप में हुई है. हत्या के पीछे का मकसद अभी स्पष्ट नहीं है.”

अधिकारियों ने बताया कि Police ने घटना का संज्ञान लेते हुए हमलावरों की पहचान करने और हत्या के आसपास की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है.

–

एएसएच/वीसी

Share