‘संविधान खतरे में है’ कहने वाले आज खुद इसे खतरे में डाल रहे हैं : मनोज तिवारी

Patna, 19 अक्टूबर . Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को लेकर दिए बयान पर BJP MP मनोज तिवारी ने तीखा पलटवार किया. मनोज तिवारी ने राहुल गांधी को नसीहत देते हुए कहा कि सड़कों पर लोगों को परेशान करना बंद करें और लोगों का दिल जीतें, जैसे पीएम मोदी और भाजपा ने जीता है.
BJP MP ने आरोप लगाया कि विपक्ष विदेशी को लाकर Government बनाने का सपना देख रहा है और जो लोग कल तक संविधान खतरे में है, कहकर घूमते थे, आज खुद ही संविधान को खतरे में डाल रहे हैं.
मनोज तिवारी ने कहा, “मुझे लगता है कि 20-25 सालों से, जब से उन्होंने होश संभाला है, यही करने की कोशिश कर रहे हैं. अब वो वरिष्ठ हो गए हैं. करने दीजिए, उनकी जैसी मंशा है. लेकिन, उन्हें मैं सुझाव देना चाहता हूं कि सड़कों पर लोगों को परेशान मत कीजिए. अगर आपको देश की जनता का प्रिय बनना है, तो लोगों का दिल जीतें, जैसे पीएम मोदी ने जीता, जैसे भाजपा ने जीता. लोकतंत्र का सम्मान करना चाहिए.”
उन्होंने कहा कि ये लोग सपना देख रहे हैं कि एक विदेशी को लाकर India में Government बनाएंगे. एलन मस्क Government और ध्रुव राठी Government बनाएंगे क्या उनकी? ये किस तरह का व्यवहार है? जरा सोचिए कि इन्होंने किस तरह से महिला Police अधिकारी को हाथ लगाकर फेंका. हाल ही में बिहार से ऐसी एक घटना सामने आई थी, तो इसमें और उसमें फर्क क्या है? राहुल गांधी भी ऐसे ही दिख रहे हैं.
BJP MP ने कहा कि हमारा देश लोकतंत्र की जननी है. यहां वैशाली गणराज्य में आज से 500 साल पूर्व वोटिंग होती थी. मैं उस बिहार की धरती से बोलना चाहता हूं कि यहां सत्ता परिवर्तन वोट से होता है. सड़कों पर खूनखराबे से नहीं होता है. यही लोग कल तक संविधान लेकर चलते थे और कहते थे कि संविधान खतरे में है. आज ये खुद ही संविधान को खतरे में डाल रहे हैं. हर पांच साल में चुनाव तो होता है ना, तो आप ऐसा काम करो कि जनता हमको हरा दे और आपको जीत दिला दे. जनता तो आपको कूट रही है और आगे भी कूटेगी.
बिहार के एमएलसी चुनाव में अनंत सिंह एनडीए के प्रत्याशी नीरज कुमार के खिलाफ प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज के उम्मीदवार का समर्थन कर रहे हैं. इसे लेकर मनोज तिवारी ने कहा कि इसके बारे में मुझे गहराई से जानकारी नहीं है, लेकिन ये लोकतंत्र है, लोकतांत्रिक तरीके से लोगों को अपना काम करना चाहिए.
भोजपुरी फिल्मों को लेकर BJP MP और लोकप्रिय Actor रवि किशन के बयान पर BJP MP मनोज तिवारी ने कहा कि सही बात है, उन्हें ऐसा करना चाहिए.
BJP MP मनोज तिवारी ने कहा कि ‘पति-पत्नी और पंगा’ शो आ रहा है. ये बहुत ही पारिवारिक शो है. आजकल जैसे पति-पत्नी के बीच जिस तरह का तनाव हो रहा है, तो कैसे पति-पत्नी को एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए, कैसे एक-दूसरे की बातों को बर्दाश्त करना चाहिए, वो देखने को मिलेगा. इस पर बिहार से बहुत अच्छी प्रतिक्रिया आ रही है. ये शो Saturday और Sunday को आता है. मैं अपनी पत्नी के साथ इस शो में भाग ले रहा हूं.
–
केके/एबीएम


