Skip to content
Monday, 19 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

डीआरआई की बड़ी कार्रवाई : 19.41 करोड़ का 13 किलो विदेशी सोना जब्त, गुजरात में तस्करी गैंग का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार

डीआरआई की बड़ी कार्रवाई : 19.41 करोड़ का 13 किलो विदेशी सोना जब्त, Gujarat में तस्करी गैंग का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार

Ahmedabad, 19 अक्टूबर . राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने सोने की तस्करी करने वाले एक बड़े संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है. इस ऑपरेशन में लगभग 19.41 करोड़ रुपए मूल्य का 13.017 किलोग्राम विदेशी सोना जब्त किया गया है और तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. यह नेटवर्क Gujarat के Ahmedabad और सूरत एयरपोर्ट के जरिए काम कर रहा था.

पुख्ता खुफिया इनपुट मिलने के बाद डीआरआई के अधिकारियों ने 16 अक्टूबर 2026 से 42 घंटे तक कई जगहों पर एक साथ छापेमारी की. इस दौरान पूरे रैकेट का खुलासा हुआ, जिसमें हवाई यात्रियों द्वारा तस्करी, हैंडलर्स को सोना सौंपना, वडोदरा में अवैध रूप से सोना पिघलाना और फिर ज्वेलरी आउटलेट के जरिए उसे बेचना शामिल था.

जांच में पता चला कि तस्कर बेहद चालाकी से सोना छिपाकर लाते थे. इसमें रोडियम की परत चढ़े सोने के पतले तार, ट्रॉली बैग की अंदरूनी परत में छिपाया गया सोना और बैग के अंदर सोने का पेस्ट बनाकर लाना शामिल था. India पहुंचने के बाद यह सोना एयरपोर्ट के बाहर हैंडलर्स को सौंप दिया जाता था.

इसके बाद बिचौलियों के जरिए इसे वडोदरा में स्थित एक अवैध सोना पिघलाने वाली यूनिट में भेजा जाता था, जिसे Dubai में बैठे एक फाइनेंसर का समर्थन प्राप्त था. पिघलाए गए सोने को बाद में Ahmedabad की एक ज्वेलरी दुकान में भेजकर नकद में बेच दिया जाता था.

संयुक्त अभियान के दौरान लगभग 890 ग्राम सोना जब्त किया गया और 6.41 किलोग्राम अवैध रूप से पिघलाए गए सोने से जुड़े अहम सबूत बरामद हुए. ज्वेलरी दुकान की तलाशी में बिना दस्तावेज वाले विदेशी मूल के सोने के बिस्कुट मिले. साथ ही ऐसे रिकॉर्ड भी मिले, जिनसे पता चलता है कि लगभग 5.8 किलोग्राम तस्करी का सोना एक अलग हैंडलर के जरिए आया था, जो Dubai में बैठे सिंडिकेट के मुख्य फाइनेंसर से जुड़ा था.

इस अभियान ने तस्करी के सोने को लाने-ले जाने और खपाने में शामिल यात्रियों, हैंडलरों, बिचौलियों, सोना पिघलाने वाले ऑपरेटरों और ज्वेलर्स की मिलीभगत को उजागर किया है. कस्टम एक्ट, 1962 के तहत तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

डीआरआई ने कहा कि यह कार्रवाई सोने की तस्करी के संगठित नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में एक ठोस कदम है, जिसमें तस्करी के हर चरण, छिपाने से लेकर बाजार में बेचने तक, को निशाना बनाया गया है.

–

एससीएच/एबीएम

Share