Skip to content
Tuesday, 20 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

राष्ट्रीय एकता दिवस 2026: ‘नशे को ना कहें’ थीम पर दिल्ली पुलिस की मोटरसाइकिल रैली रवाना, 1300 किमी का सफर करेगी टीम

राष्ट्रीय एकता दिवस 2026: ‘नशे को ना कहें’ थीम पर दिल्ली Police की मोटरसाइकिल रैली रवाना, 1300 किमी का सफर करेगी टीम

New Delhi, 19 अक्टूबर . दिल्ली Police की मोटरसाइकिल टुकड़ी को राष्ट्रीय एकता दिवस 2026 के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही राष्ट्रव्यापी मोटरसाइकिल रैली में भाग लेने के लिए Monday को Police मुख्यालय से रवाना किया गया. दिल्ली Police आयुक्त अनुराग कुमार ने वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में दल को हरी झंडी दिखाई.

यह रैली ‘नशे को ना कहें’ थीम पर आयोजित की जा रही है, जिसका उद्देश्य युवाओं और आम नागरिकों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और नशामुक्त India का संदेश फैलाना है. कार्यक्रम का समन्वय केंद्रीय रिजर्व Police बल (सीआरपीएफ) द्वारा उत्तरी क्षेत्र के राज्यों और अन्य केंद्रीय सशस्त्र Police बलों (सीएपीएफ) के सहयोग से किया जा रहा है.

दिल्ली Police के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्री 21 अक्टूबर को राष्ट्रीय Police स्मारक से इस राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली को औपचारिक रूप से रवाना करेंगे. रैली में दिल्ली Police, विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की Police इकाइयों तथा सीएपीएफ की टीमें हिस्सा लेंगी.

प्रतिभागी लगभग 1,300 किलोमीटर की यात्रा कर Gujarat के एकता नगर (केवडिया) पहुंचेंगे. यात्रा के दौरान jaipur, अजमेर, उदयपुर और गांधीनगर में रात्रि विश्राम किया जाएगा. रैली के 25 अक्टूबर को एकता नगर पहुंचने का कार्यक्रम है, जहां देशभर से आए दल एकत्र होंगे.

यात्रा के दौरान Police दल स्थानीय Police के सहयोग से शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम चलाएंगे. इसके तहत नशीली दवाओं के सेवन के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी जाएगी और युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया जाएगा.

राष्ट्रीय स्तर का मुख्य कार्यक्रम 31 अक्टूबर को Gujarat स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में आयोजित होगा, जिसमें Prime Minister की उपस्थिति प्रस्तावित है. इस अवसर पर विभिन्न राज्यों से पहुंचे मोटरसाइकिल दल परेड में भी हिस्सा लेंगे.

दिल्ली Police के दल में कुल आठ मोटरसाइकिल सवार शामिल हैं, जिनमें पांच मुख्य और तीन आरक्षित सवार हैं. उनकी सुरक्षा के लिए विशेष राइडिंग गियर उपलब्ध कराए गए हैं. इसके अलावा, लॉजिस्टिक और प्रशासनिक सहायता के लिए ट्रक, एर्टिगा और मिनीबस जैसे सहायक वाहन भी दल के साथ रहेंगे.

दिल्ली Police ने बताया कि लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, Himachal Pradesh, चंडीगढ़, Haryana और पंजाब की टीमों को दिल्ली की न्यू Police लाइंस में ठहराया गया है तथा उनके रहने और भोजन की व्यवस्था की गई है.

Police का कहना है कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज, विशेषकर युवाओं में नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाना और नागरिकों को नशीले पदार्थों से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है. इंडिया गेट और लाल किला जैसे प्रमुख स्थलों पर भी जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

–

एएसएच/डीकेपी

Share