Skip to content
Tuesday, 20 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
कूटनीति,अंतरराष्ट्रीय

यूएई के उप प्रधानमंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद का दो दिवसीय भारत दौरा, मंगलवार को जयशंकर से करेंगे मुलाकात

यूएई के उप Prime Minister शेख अब्दुल्ला बिन जायद का दो दिवसीय India दौरा, Tuesday  को जयशंकर से करेंगे मुलाकात

New Delhi, 19 अक्टूबर . संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के उप Prime Minister और विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान Monday शाम दो दिवसीय यात्रा पर India पहुंचेंगे. इस दौरान वह विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे.

विदेश मंत्रालय (एमईए) ने उनके शेड्यूल की जानकारी दी है. तय कार्यक्रम के अनुसार, शेख अब्दुल्ला Monday रात आठ बजे Mumbai के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे.

वहीं, Tuesday , 20 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे उनकी मुलाकात विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से होगी. यह बैठक Mumbai के होटल ताज महल पैलेस में निर्धारित है.

इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों और आपसी सहयोग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है. हालांकि, उपलब्ध कार्यक्रम में बैठक के एजेंडे का विस्तृत ब्योरा नहीं दिया गया है.

दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी के तहत ऊर्जा, व्यापार, निवेश, वित्तीय प्रौद्योगिकी, रक्षा और संपर्क के क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने पर चर्चा होगी. पश्चिम एशिया की स्थिति और वैश्विक तथा बहुपक्षीय मुद्दे भी बातचीत का हिस्सा होंगे.

जयशंकर ने हाल ही में 14 से 16 अक्टूबर तक यूएई का दौरा किया था. इस दौरान दोनों देशों के नेतृत्व के साथ बातचीत हुई और क्षेत्रीय घटनाक्रम पर विचार-विमर्श किया गया. यात्रा के दौरान जयशंकर ने अबू धाबी में यूएई के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक की.

दोनों नेताओं ने भारत-यूएई व्यापक रणनीतिक साझेदारी में हुई प्रगति की समीक्षा की और व्यापार, निवेश, ऊर्जा, रक्षा सहयोग तथा फिनटेक जैसे क्षेत्रों में आपसी संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा की थी. जयशंकर ने अबू धाबी में ही आयोजित रायसीना मिडिल ईस्ट कार्यक्रम के दूसरे संस्करण में भी हिस्सा लिया और वैश्विक तथा क्षेत्रीय मुद्दों पर विचार साझा किए थे.

–

केआर/

Share