Skip to content
Tuesday, 20 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राजनीति,राष्ट्रीय

महाराष्ट्र के मंत्री का ‘पीए’ बनकर समाजसेवी से 5 हजार की ठगी

Maharashtra के मंत्री का ‘पीए’ बनकर समाजसेवी से 5 हजार की ठगी

खेड, 19 अक्टूबर . Maharashtra के रत्नागिरी जिले के खेड में ठगी का एक मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने खुद को राज्य के मंत्री योगेश कदम का निजी सहायक (पीए) बताकर एक समाजसेवी से 5,000 रुपये ठग लिए.

आरोपी की पहचान रवीराज चिखले के रूप में हुई है. आरोप है कि उसने शिकायतकर्ता विद्याधर दत्ताराम सालुंखे (56) से 17 सितंबर को 5,000 रुपए लिए थे.

शिकायत के अनुसार, सालुंखे चिपलूण तालुका में कथित रूप से चल रही अवैध पत्थर खदानों का मुद्दा मंत्री के सामने उठाना चाहते थे. उनका आरोप था कि इन अवैध खदानों के कारण Government को राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है.

इसी दौरान रवीराज चिखले ने खुद को मंत्री योगेश कदम का पीए बताया और मंत्री से मुलाकात कराने तथा काम करवाने का भरोसा दिया.

हालांकि, सालुंखे का आरोप है कि न तो उनकी मंत्री से मुलाकात कराई गई और न ही उनका काम हुआ. भुगतान लेने के बावजूद आरोपी ने अपना वादा पूरा नहीं किया.

शिकायत के आधार पर खेड Police ने 18 अक्टूबर को अपराध क्रमांक 342/2026 के तहत मामला दर्ज किया. केस भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धाराओं 318(2), 318(4) और 319(2) के तहत दर्ज किया गया है. मामले की जांच जारी है. Police ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने तक आरोपी पर लगे आरोपों की पुष्टि नहीं की जा सकती.

इसी तरह की एक घटना में दिल्ली Police ने 29 सितंबर को 44 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था. आरोपी भालिंदर पाल सिंह पर आरोप है कि उसने खुद को एक प्रमुख Political नेता का जीवनसाथी बताकर द्वारका के एक व्यवसायी से 1.69 लाख रुपये की ठगी की.

Police के अनुसार, आरोपी ने अपने मैसेजिंग ऐप की प्रोफाइल तस्वीर में अशोक चिह्न का इस्तेमाल किया था, ताकि उसका अकाउंट आधिकारिक लगे. उसने व्यवसायी से कथित तौर पर एक छात्र की फीस जमा करने के लिए तत्काल पैसे मांगे और भरोसा दिलाया कि बाद में यह रकम नेता के कार्यालय से वापस कर दी जाएगी.

व्यवसायी ने आरोपी के कहने पर कई बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर किए और दिल्ली से Lucknow की हवाई टिकट भी बुक कर दी. बाद में उसे एहसास हुआ कि उसके साथ ठगी हुई है.

–

एएमटी/पीएम

Share