Skip to content
Monday, 19 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

अयोध्या से चुनाव लड़ना चाहते हैं ठाकुर रघुराज सिंह, बोले- अखिलेश यादव को हराकर दिखाऊंगा

अयोध्या से चुनाव लड़ना चाहते हैं ठाकुर रघुराज सिंह, बोले अखिलेश यादव को हराकर दिखाऊंगा

अयोध्या से चुनाव लड़ना चाहते हैं ठाकुर रघुराज सिंह, बोले- अखिलेश यादव को हराकर दिखाऊंगा

अयोध्या, 19 अक्टूबर . योगी सराकर में राज्य मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने Monday को राम मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद अयोध्या से विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई. उन्होंने कहा कि यदि पार्टी उन्हें आदेश देती है, तो वह अयोध्या से चुनाव लड़कर क्षेत्र की सेवा करना चाहेंगे. इस दौरान उन्होंने Samajwadi Party के अध्यक्ष अखिलेश यादव को चुनौती देते हुए कहा कि यदि उनका मुकाबला हुआ तो वह उनकी जमानत जब्त करा देंगे.

ठाकुर रघुराज सिंह ने कहा कि भगवान राम के दर्शन के बाद उन्हें अयोध्या से चुनाव लड़ने की प्रेरणा मिली है. उन्होंने कहा कि मैं अयोध्या से चुनाव लड़ना चाहता हूं. चाहता हूं कि मैं अयोध्या की सेवा करूं और इसे स्वर्ग लोक से भी ज्यादा सुंदर बनाऊं, ऐसी मेरी दिली इच्छा है. अयोध्या के लिए मैंने पहले भी संघर्ष किया है और मुलायम सिंह यादव के शासनकाल में कई बार जेल गए थे. यदि पार्टी का आदेश मिला तो अयोध्या से चुनाव लड़ूंगा. इस दौरान अखिलेश यादव को चुनौती देते हुए उन्होंने कहा कि वह मेरे से मुकाबला करके दिखाएं.

सपा की पीडीए राजनीति पर सवाल उठाते हुए रघुराज सिंह ने कहा कि वह हिंदू समाज को साथ लेकर चलते हैं, जबकि अखिलेश यादव पीडीए और अन्य सामाजिक समीकरणों की बात करते हैं. उन्होंने भगवान राम और शबरी के प्रसंग का उल्लेख करते हुए सवाल किया कि जब भगवान राम ने शबरी के बेर खाए थे, तब क्या पीडीए था? उन्होंने सनातन धर्म और हिंदुत्व की प्रशंसा करते हुए इसे जीवन जीने की शैली बताया. इस दौरान उन्होंने विभिन्न धार्मिक परंपराओं की स्थापना के समय और भारतीय ज्ञान परंपरा का भी उल्लेख किया. उन्होंने मनुस्मृति, प्राचीन विश्वविद्यालयों और गुरुकुलों को लेकर कई दावे किए तथा कहा कि India की परंपराओं का विश्व पर प्रभाव रहा है.

26 नवंबर को सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा घोषणापत्र जारी किए जाने के सवाल पर रघुराज सिंह ने तंज कसते हुए आरोप लगाया कि सपा Government के समय चोरी, डकैती, लूट, अपहरण और महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ते थे. उन्होंने दावा किया कि योगी आदित्यनाथ और Narendra Modi के नेतृत्व में महिलाओं की सुरक्षा बेहतर हुई है. उन्होंने राम मंदिर का विरोध करने को लेकर भी Samajwadi Party और मुलायम सिंह यादव पर निशाना साधा. रघुराज सिंह ने कहा कि भगवान से बढ़कर कोई नहीं है और सभी लोग अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं.

भीम आर्मी प्रमुख और सांसद चंद्रशेखर आजाद द्वारा योगी आदित्यनाथ को बिजनौर से चुनाव लड़ने की चुनौती देने के सवाल पर रघुराज सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर को पहले उनसे मुकाबला करके दिखाना चाहिए. कुछ लोग Chief Minister का नाम लेकर सुर्खियों में आना चाहते हैं.

रघुराज सिंह ने दावा किया कि उन्हें 32 देशों से लगातार जान से मारने और बम से उड़ाने की धमकियां मिलती हैं. उन्होंने कहा कि वह ऐसी धमकियों से नहीं घबराते और भगवान राम की शरण में रहते हैं. उन्होंने अपने पुराने चुनाव का उल्लेख करते हुए कहा कि वह पहले भी खुलकर अपनी हिंदुत्व और सनातन संबंधी विचारधारा जाहिर कर चुके हैं.

–

पीएसके

Share